विदेश

PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने एलन मस्क से की मुलाकात

PM Modi US Visit: अधिकारी ने कहा कि व्यापार पर भारत के "शुरुआती संकेत" सकारात्मक थे और भारत के साथ कई अमेरिकी रक्षा प्रणालियों की खरीद पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 10:41 PM IST
पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात की।

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। अमेरिका पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पीएम मोदी ने वांशिगटन डीसी में USA की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और उन्हें नियुक्ति पर बधाई भी दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की।

USISPF ने पीएम मोदी का किया स्वागत

वहीं यूएसआईएसपीएफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करती है। आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके समर्थन के लिए हमारे प्रायोजकों का आभारी हूं।

ट्रंप के अधिकारी ने कही ये बात

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन चाहता है कि भारत इस साल के अंत तक ज़्यादा से ज़्यादा अमेरिकी रक्षा उपकरण खरीदे, अमेरिकी रक्षा तकनीक को प्राथमिकता दे, ज़्यादा से ज़्यादा अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद खरीदे और एक "निष्पक्ष" व्यापार समझौते की ओर बढ़े। अधिकारी ने कहा कि व्यापार पर भारत के "शुरुआती संकेत" सकारात्मक थे और भारत के साथ कई अमेरिकी रक्षा प्रणालियों की खरीद पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

माइकल वाल्ट्ज के साथ की वार्ता

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि चीन के मामले में राष्ट्रपति को भारत के साथ विशेष रूप से चीन के साथ सीमा संकट में साझेदारी को बढ़ाने और मजबूत करने पर बहुत गर्व है।

Updated on:
13 Feb 2025, 10:41 PM IST
Published on: