Russia: व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि वो खुद भी भारतीय फिल्मों के फैन हैं और पूरा रूस बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना है। ये क्रेज़ ऐसा है कि रूस के एक टीवी चैनल पर 24 घंटे बॉलीवुड फिल्में दिखाई जाती हैं।
Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'बॉलीवुड' की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि रूस में भारतीय फिल्मों को जबरदस्त क्रेज़ है। पुतिन (Vladimir Putin) से जब सवाल पूछा गया कि क्या रूस BRICS सदस्य देशों को रूस में फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोत्साहन देगा तो पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स देशों में सबसे ज्यादा भारत की फिल्में (Indian Movies) रूस में ज्यादा लोकप्रिय हैं। रूस में एक खास टीवी चैनल है जिस पर 24 घंटे भारतीय फिल्में दिखाई जाती हैं। हमें भारतीय फिल्मों में बहुत रुचि है। हम ब्रिक्स फिल्म महोत्सव आयोजित करते हैं। इस साल मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स देशों की फिल्में शामिल की गई हैं। व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि वो अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस बारे में बात करेंगे और उन्हें विश्वास की है वो इस बात पर सहमत हो जाएंगे।
पुतिन ने बॉलीवुड (Bollywood) तारीफ करते हुए कहा कि ये फ़िल्में रूस में बहुत प्रसिद्ध हैं, क्योंकि दोनों समाज यकीनन समान हैं, और उनके स्वाद भी मिलते-जुलते दिखाई देते हैं। उन्हें वंचितों के बारे में गरीबी से अमीरी की कहानी और अच्छाई और बुराई के बीच स्पष्ट विभाजन पसंद था। तत्कालीन सोवियत संघ में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म डिस्को डांसर (1982) (Disco Dancer) थी, जिसे राही मासूम रज़ा ने लिखा था और जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने लीड रोल प्ले किया था। दर्शकों की संख्या के मामले में, केवल दो भारतीय फ़िल्मों ने विदेशों में 100 मिलियन टिकट बेचे थे, जिनमें से एक आवारा (Awara) और दूसरी डिस्को डांसर थी।
राज कपूर पहले से ही रूस में एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक हस्ती थे। जब 1951 में उनकी फिल्म आवारा आई, तो रूस में तुरंत चर्चा में आ गई। इसके अलावा रूस में भारतीय संगीत, संगीतकार और कलाकारों को काफी पसंद किया जाने लगा। पुतिन ने ये भी कहा कि अगर सब कुछ सहमति से हुआ तो वे भविष्य में ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर संगीत समारोह का आयोजन कराएंगे।
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे।