विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे चीन, शी जिनपिंग के मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर की चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के दौरे पर पहुंच गए हैं। पुतिन ने इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की।
2 min read
Vladimir Putin meets Xi Jinping
Vladimir Putin with Xi Jinping

यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध के कारण कई देश रूस (Russia) के खिलाफ हो गए हैं। पर कुछ देश ऐसे भी हैं जो अभी भी रूस के खास दोस्त हैं। इन देशों में भारत (India) के साथ ही चीन (China) भी शामिल हैं। रूस और चीन के संबंधों में पिछले कुछ साल में काफी मज़बूती आई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) पिछले साल रूस के दौरे पर भी गए थे। जिनपिंग के आमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir) करीब 6 महीने पहले चीन के दौरे पर गए थे। अब आज पुतिन एक बार फिर चीन के दौरे पर पहुंच गए हैं। जिनपिंग ने ही पुतिन को चीन आने के लिए आमंत्रित किया था। पुतिन का यह चीन दौरा 16-17 मई के लिए दो दिवसीय होगा।

जिनपिंग से की मुलाकात

पुतिन चीन की राजधानी बीज़िंग (Beijing) गए हैं और वहाँ उन्होंने जिनपिंग से भी मुलाकात की। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने अहम विषयों पर चर्चा की। पुतिन इस दौरे पर चीन के अन्य मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।


दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर की चर्चा

रूस और चीन के राष्ट्रपतियों ने दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर चर्चा की। जिनपिंग ने रूस और चीन के बढ़ते संबंधों की तारीफ की और पुतिन को बताया कि वह इन संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए तैयार हैं। पुतिन और जिनपिंग में दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को बढ़ाने के साथ ही व्यापरिक पार्टनरशिप को मज़बूत करने पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद पहला विदेश दौरा

पुतिन ने 7 मई को ही पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद चीन का यह दौरा पुतिन का पहला विदेश दौरा है।

यह भी पढ़ें-मैक्सिको में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत


Updated on:
16 May 2024 11:37 am
Published on:
16 May 2024 11:37 am