
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- IANS)
US President Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी योजना का खुलासा करने से इनकार किया है। उन्होंने एकबार फिर दावा किया कि हालात ठीक चल रहे हैं। यह टकराव ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में मरीन वन हेलिकॉप्टर से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर वे अपनी योजना बता दें तो यह बहुत बड़ी खबर बन जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मैं बता दूं तो आपको बड़ी खबर मिल जाएगी, लेकिन आप देखेंगे। सब बहुत अच्छा चल रहा है। ईरान की हालत अच्छी नहीं है। ट्रंप ने इस दौरान प्रशासन के संभावित कदमों या उनकी समय-सीमा पर कोई जानकारी नहीं दी। इस दौरान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे यूरोप से बाजार में ज्यादा डीजल उपलब्ध कराने का आग्रह कर रहे हैं। उनका अनुमान है कि ईरान का मामला खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतें पहले के स्तर पर लौट आएंगी।
ट्रंप ने कहा कि ईरान का मामला खत्म होते ही हमारे पास बहुत तेल होगा। यह ज्यादा दूर नहीं है। तेल की कीमत वापस वहीं आ जाएगी जहां पहले थी, शायद उससे भी नीचे, जहां शुरुआत में मैंने उसे पाया था। जब पत्रकारों ने उनसे डीजल की आपूर्ति और अमेरिकी निर्यात पर संभावित पाबंदी को लेकर सवाल पूछे तब ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूरोप से बाजार में और डीजल देने को कहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के पास बहुत डीजल है और वह दुनिया के लिए बड़ा योगदान देगा, हम भी देंगे। हम निर्यात पर रोक नहीं लगाएंगे। हम वही करेंगे जो हमें करना चाहिए। ट्रंप ने बताया कि यूरोपीय देश बाकी देशों के मुकाबले डीजल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, इसलिए उनके पास अतिरिक्त ईंधन जारी करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यूरोप ने बहुत अच्छा काम किया है।
Published on:
03 Oct 2026 11:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
