विदेश

US-Israel-Iran War: रूस ने ईरान की मदद की? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा

Middle East Conflict Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रूस पर बड़ा आरोप। दावा किया कि हमले से पहले रूस ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें लीं और ईरान के साथ साझा कीं। जानें क्या है यूक्रेन की खुफिया रिपोर्ट में और कैसे बढ़ रहा है खाड़ी में तनाव।
2 min read
Mar 29, 2026
Volodymyr Zelensky
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Photo - IANS)

Volodymyr Zelensky Allegation Russia: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के हमले से पहले रूस ने सऊदी अरब स्थित महत्वपूर्ण अमेरिकी हवाई अड्डे की सैटेलाइट तस्वीर ली थी। इसके कारण ईरान की तरफ से किए गए हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए। जेलेंस्की के इन दावों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू कहा, मुझे लगता है कि ईरान की मदद करना रूस के हित में है। मुझे सिर्फ विश्वास नहीं है बल्कि मैं जानता हूं कि वे जानकारी शेयर करते हैं। उन्होंने इसके लिए अपने देश की खुफिया एजेंसियों ने जुटाई गई जानकारी का हवाला दिया।

उन्होंने आगे बताया कि यूक्रेन की खूफिया एजेंसियों की तैयार की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई, उन्हें ये जानकारी ब्रीफिंग के दौरान दी गई है। रूसी सैटेलाइट ने हमले से कुछ दिन पूर्व 20, 23 और 25 मार्च को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस की तस्वीरें लीं थी। यहां अमेरिका और सऊदी की सेनाए तैनात है। ईरान ने इस बेस पर छह बैलिस्टिक मिसाइले और 29 ड्रोन दागे थे।

अनुभव के आधार पर उन्होंने यह भी बताया कि किसी जगह की बार-बार सैटेलाइट इमेजिंग करना संभावित हमले का संकेत होता है। हालाकि उन्होंने इन दावों के संबंध में किसी तरह का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन ने यह जानकारी कैसे हासिल की।

फिलहाल, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस वक्त खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। वे इस क्षेत्र में एयर डिफेंस प्रणालियों को साझा करने, सहयोग बढ़ाने और समझौते की कोशिश में जुटे हुए हैं।

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव

ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और इजरायल के हमले जहां रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं ईरान पलटवार का कोई भी मौका नहीं गंवा रहा है। मध्य-पूर्व के इस युद्ध के चलते दुनिया भर के कई देशों को तेल और गैस से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते तमाम देशों में घरेलू स्तर पर महंगाई बढ़ रही है।

Updated on:
29 Mar 2026 10:42 am
Published on:
29 Mar 2026 10:42 am