Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को इस महीने 3 साल पूरे हो जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी, जो अभी भी जारी है। इस युद्ध के कारण अब तक यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ना पड़ा। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस का सामना कर रही है, जिससे रूस को अभी तक इस युद्ध में जीत नहीं मिली है। इस युद्ध को रोकने के लिए शुरू से ही प्रयास जारी हैं, लेकिन अब तक शांति वार्ता हो नहीं पाई है। हालांकि अब इस बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बड़ी बात कही है।
एक इंटरव्यू के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता के विषय पर बात करते हुए कहा कि वह इसके लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं। ज़ेलेन्स्की ने कहा कि इस विनाशकारी युद्ध को रोकने का एक ही तरीका है और वो है बातचीत और यूक्रेन में शांति लाने के लिए वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, देखें टॉप 10 लिस्ट
इस इंटरव्यू में ज़ेलेन्स्की ने यह भी कहा कि भले ही वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए पुतिन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुतिन के प्रति उनके विचार बदल गए हैं। ज़ेलेन्स्की ने कहा कि वह पुतिन को अपना दुश्मन मानते हैं और पुतिन भी उन्हें अपना दुश्मन मानते हैं।
इस युद्ध में अब तक अमेरिका (United States Of America), यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है। हालांकि अब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रपति बनने से अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को देने वाली मदद रोक दी जाएगी। इससे भी ज़ेलेन्स्की के सुर बदल गए हैं और वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों देशों के बीच युद्ध रुक जाए।
यह भी पढ़ें- Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की 2025 के लिए डरावनी भविष्यवाणी, इस घातक बीमारी की हो सकती है वापसी!