विदेश

NATO पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, जानिए क्या है वजह

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की बड़ी नाराजगी सामने आई है। दरअसल युद्ध के इस माहौल में जेलेंस्की लगातार दुनिया खासतौर पर यूरोपीय देशों से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच उनका गुस्सा NATO पर निकला है। नाटो को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

2 min read
Mar 05, 2022
Volodymyre Zelensky Condemns NATO Decision to Rule Out Fly Zone
Volodymyre Zelensky Condemns NATO Decision to Rule Out Fly Zone

यूक्रेन पर रूसी हमले का आज दसवां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों पर अपने कदम बढ़ा रहा है। रूस का दावा है कि उसने कई शहरों और महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा भी कर लिया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की नारजगी सामने आई है। दरअसल जेलेंस्की नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) के रवैये से भड़क गए हैं। एक तरफ नाटो यूक्रेन के साथ खड़े होने का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन की सबसे अहम मांग को मानने से ही इनकार कर दिया है। नाटो के इस रुख को लेकर जेलेंस्की ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।


ये है जेलेंस्की की नारजगी की बड़ी वजह

दरअसल यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमलों के बीच को नो-फ्लाई जोन (No-fly zone) घोषित करने की मांग की थी। जेलेंस्की की इस मांग को नाटो ने मानने से इनकार कर दिया है। NATO के इस रवैए से जेलेंस्की भड़क गए हैं।

यह भी पढ़ें - रूसी राष्ट्रपति पुतिन आर्मी के वे 5 चेहरे, जिनके हाथ में है यूक्रेन युद्ध की कमान

क्या बोले जेलेंस्की

युद्ध के बीच यूक्रेन को नो फ्लाइ जोन घोषित ना करने के नाटो के निर्णय को जेलेंस्की ने गलत बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन ने ऐसा न करके अब रूसी हमलों को हरी झंडी दिखा दी है। जेलेंस्की ने कहा कि नाटो ने यूक्रेन पर कब्जा करने और विध्वंसकर हथियारों के इस्तेमाल के लिए रूस के हाथ खोल दिए हैं।


अब खुलकर रूस जनता की हत्या करेगा

जेलेंस्की ने कहा, यह जानते हुए कि रूस नए हमले करेगा और उसमें लोगों की जान जाएगी, इसके बावजूद नाटो ने जानबूझकर यूक्रेन के ऊपर उड़ानों को बंद करने का फैसला नहीं लिया। NATO ने यूक्रेनी शहरों और गांवों पर और ज्यादा रूसी बमबारी के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को नाटो ने रूस की बमबारी को रोकने के लिए नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने के लिए यूक्रेन की दलीलों को खारिज कर दिया।


रूस को और प्रतिबंधों की चेतावनी

हालांकि, पश्चिमी देशों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने युद्ध को नहीं रोकने पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी है।

NATO प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि सैन्य गठबंधन यूक्रेन में ‘नो फ्लाई जोन’ को लागू नहीं कराएगा, क्योंकि इस तरह के कदम से परमाणु हथियारों से लैस रूस के साथ यूरोप में एक बड़ी जंग भड़क जाएगी।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक हफ्ते में 3 बार हुई मारने की कोशिश!

Published on:
05 Mar 2022 10:48 am