इस वजह से नाकाम हुई कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की की हत्या की कोशिश इसलिए नाकाम हो गई थीं, क्योंकि युद्ध का विरोध करने वाले रूस के लोगों ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों को इन हमलों के बारे में खुफिया जानकारी दी थी।
रिपोर्ट में दावा है कि रूस के कुछ जासूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लान को सफल नहीं होना देना चाहते। यही वजह है कि इन जासूसों ने जेलेंस्की की हत्या करने की पूरी योजना की जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों को दे डाली।