विदेश

दुनिया के किन देशों पर सबसे ज्यादा कर्ज? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप? 

रिपोर्ट के मुताबिक वो देश जो अपने आपको सुपरपॉवर कहते हैं, वो खुद अंदर तक खोखले हो चुके हैं, ये सच सामने तब आया जब सबसे बड़े कर्जदारों में इन देशों का नाम आया।

2 min read
Which countries in the world have the most debt?
Representative Image

वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में कई शक्तिशाली देशों का हाथ होता है और इन देशों की इकोनॉमी (Economy) पूरी दुनिया में प्रभाव डालती है। बात अगर अमेरिका (USA) और चीन की बात करें तो ये देश अपने आपको सुपरपॉवर बताते हैं। ये भी एक तथ्य है कि दूसरे देशों को सबसे ज्यादा कर्जा अमेरिका और चीन (China) ही देते हैं। इन देशों की GDP ही इतनी है कि वो 10-10 देशों को एक साथ भारी-भरकम कर्ज दे सकती हैं। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो ये कि जिस देश को हम पूरी दुनिया का लीडर मानते थे और उसे सबसे शक्तिशाली देश का दर्जा देते थे वो देश सिर से लेकर पांव तक कर्जे में डूबा हुआ है और तो और उसके सिर पर इतना कर्जा है कि उतने में तो जापान जैसे 11 नए देश बना जाएं। जी हां, अब तो आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि ये देश कौन सा है।

कर्जे से लदे हैं अमेरिका और चीन

नहीं…तो हम बताते हैं, दरअसल ये देश के संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), जी हां, अमेरिका जो खुद को सुपरपॉवर बताता फिरता है वो खुद भारी-भरकम कर्ज में डूबा हुआ है। आपको ये भी बता दें कि अमेरिका पर इतने भारी-भरकम कर्ज का खुलासा IMF या Word Bank जैसी संस्थाओं ने नहीं बल्कि खुद अमेरिकी कांग्रेस ने दी है। जिसके मुताबिक अमेरिका पर 34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। यही नहीं आने वाले 10 सालों में ये कर्ज 50 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अब हम आपको उन देशों के कर्ज के बारे में बता रहे हैं जो पूरी दुनिया में अपने आपको सुपरपॉवर बताते फिरते हैं और अंदर से बिल्कुल खोखले हो रखे हैं। इन देशों में चीन भी शामिल है। चीन पर अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 14 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। 

इन देशों पर इतना कर्ज

1. अमेरिका : 34 ट्रिलियन डॉलर का क़र्ज़ और जीडीपी 27.36 ट्रिलियन डॉलर

2. ⁠चाइना : 14 ट्रिलियन डॉलर का क़र्ज़ और जीडीपी 126 ट्रिलियन डॉलर 

3. ⁠जापान : 4.21 ट्रिलियन डॉलर का क़र्ज़ और जीडीपी 9.2 ट्रिलियन 

4. ⁠फ़्रांस : 3 ट्रिलियन डॉलर का क़र्ज़ और जीडीपी 3.56 ट्रिलियन डॉलर्स

5. ⁠इटली : 2.86 ट्रिलियन डॉलर्स का क़र्ज़ और जीडीपी 2.26 ट्रिलियन 

6. ⁠रूस : 0.31 ट्रिलियन डॉलर्स का क़र्ज़ और जीडीपी 5.795 ट्रिलियन 

7- पाकिस्तान-  131.16 बिलियन डॉलर का कर्ज और जीडीपी 339 बिलियन डॉलर 

8. ⁠इंडिया : 620 बिलियन डॉलर्स का क़र्ज़ और 3.57 ट्रिलियन की जीडीपी 

9. ⁠यूके ( ब्रिटेन) : 2.69 ट्रिलियन पाउंड्स या 3.44 ट्रिलियन डॉलर्स का क़र्ज़ और जीडीपी 3.526 ट्रिलियन

Updated on:
22 Jun 2024 05:07 pm
Published on:
22 Jun 2024 03:58 pm