18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद को सुपरपॉवर कहने वाले अमेरिका सिर से पांव तक कर्ज में डूबा, इतनी रकम में बन जाए 20 नए देश

Debt on USA: अमेरिका पर इस वक्त 33.91 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है यानी इतनी तो अमेरिका की GDP भी नहीं है। अमेरिका की GDP 26.95 ट्रिलियन डॉलर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका पर आने वाले 10 सालों में 50 ट्रिलियन डॉलर का भारी-भरकम कर्ज हो जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 22 Jun 2024, 1:46 PM IST

America will have a debt of 50 trillion dollars in 10 years

America will have a debt of 50 trillion dollars in 10 years

Debt on USA: इसे तो घोर विडंबना ही कहेंगे कि जो सभी को कर्ज बांटता फिर रहा हो वो खुद भारी-भरकम कर्ज में डूबा हो। ऐसा ही कुछ हुआ है दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के साथ। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका पर इस वक्त 33.91 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है यानी इतनी तो अमेरिका की GDP भी नहीं है। अमेरिका की GDP 26.95 ट्रिलियन डॉलर की है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका पर आने वाले 10 सालों में 50 ट्रिलियन डॉलर का भारी-भरकम कर्ज हो जाएगा।

अमेरिका ने ही निकाली ये रिपोर्ट

दरअसल ये रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय ने निकाली है कि साल 2034 तक अमरीका पर 50 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकता है। (Debt on USA) इस हिसाब से संघीय ऋण अब से एक दशक बाद उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 122 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

रक्षा खर्च तक में करनी पड़ सकती है कटौती

रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमरीका की राजकोषीय स्थिति को बौना कर देगा। रिपोर्ट कहती है कि ऐसी स्थिति में अमरीका को डिफेंस, सामाजिक सुरक्षा खर्च में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, टैक्स में बेतहाशा इजाफा करना होगा।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारतीयों समेत विदेशी छात्रों को मिलेगी अमेरिकी नागरिकता

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन… किसके अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से होगा भारत को फायदा?

ये भी पढें- भारत के चुनाव जैसा हो रहा अमेरिकी इलेक्शन का माहौल, लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे ये नारे