US Presidential Elections 2024: हर देश में चुनाव अभियान के दौरान जनता को प्रभावित करने के लिए नए नारों और मुहावरों का प्रचलन आम बात है। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रणनीतिकार और आयोजक अपनी पार्टी और प्रत्याशियों को जिताने के लिए नए शब्द और मुहावरे तैयार कर रहे हैं। ये न केवल मतदाताओं को लुभा रहे हैं, बल्कि राजनीति को भी प्रभावित कर रहे हैं। 2000 के चुनाव में नादेर ट्रेडर्स, 2004 में स्विफ्ट बोटिंग और 2008 में ओबामा गठबंधन जैसे शब्दों का प्रयोग बढ़-चढकऱ हुआ। इस बार भी कुछ दिलचस्प मुहावरों का प्रयोग अमरीकी चुनाव में देखा जा सकता है।