अब अगर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं और राष्ट्रपति बनते हैं, तो उन्हें अपना कहा हुआ ये वादा पूरा करना होगा। जाहिर है कि अगर ये फैसला अमल में आता है तो बाहर के देशों से अमेरिका आने वाले 10 लाख स्टूडेंट्स के साथ ही भारतीय छात्रों को भी इसका फायदा मिलेगा, यानी उन्हें आसानी से ग्रीन कार्ड यानी अमेरिकी नागरिकता मिल जाएगी। जिसे पाने के लिए लोगों को सालों-साल का इंतजार करना होता है।