विदेश

कौन है खालिदा जिया की मौत का जिम्मेदार? BNP नेता ने इस पूर्व पीएम पर लगाया गंभीर आरोप

BNP नेता ने कहा- पूर्व पीएम खालिदा जिया को लंबे समय तक जेल में रखा गया। इसके अलावा, उन्हें उचित इलाज से भी वंचित रखा गया...

2 min read
Jan 01, 2026
khaleda zia death,khaleda zia funeral,BNP leader,Sheikh Hasina,
खालिदा जिया की मौत पर BNP नेता ने दिया बयान (Photo-IANS)

Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया (Khaleda Zia) की मौत को लेकर बीएनपी के नेता नजरुल इस्लाम खान (Nazrul Islam Khan) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व पीएम के स्वास्थ्य में आई गिरावट को कारावास से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना खालिदा की मौत की जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगी।

क्या बोले BNP नेता?

मानिक मियां एवेन्यू में बीएनपी नेता ने कहा कि पूर्व पीएम खालिदा जिया को 8 फरवरी, 2018 को शेख हसीना के व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण जेल भेजा गया था, लेकिन वह जेल से गंभीर रूप से बीमार होकर बाहर आईं।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व पीएम खालिदा जिया को लंबे समय तक जेल में रखा गया। इसके अलावा, उन्हें उचित इलाज से भी वंचित रखा गया और विदेश में उनके इलाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। बीएनपी नेता ने कहा कि इसी के चलते उनकी मौत हुई है।

इस कारण से बिगड़ी हालत

नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक चार साल की नजरबंदी के दौरान और सही इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी बीमारी और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि इस मौत के लिए हसीना कभी भी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो पाएंगी।

80 साल की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ढाका में बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद भवन के बाहर भारी भीड़ उमड़ी और मानिक मिया एवेन्यू में उनकी अंतिम संस्कार प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।

जयशंकर हुए उपस्थित

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर उपस्थित थे। जयशंकर ने बीएनपी नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा। पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।

Published on:
01 Jan 2026 07:06 pm