विदेश

कौन था नाहेल? जिसकी हत्या की वजह से फ्रांस में भड़क उठे दंगे

France Riots: फ्रांस में इस समय स्थिति बेहद ही खराब चल रही है। देश की राजधानी सहित दूसरे कई हिस्सों में दंगों की वजह से माहौल काफी खराब हो गया है। और इन दंगों की वजह है एक 17 साल के लड़के की हत्या।

2 min read
Jul 01, 2023
france_violence.jpg
Riots In France

फ्रांस (France) में इस समय हालात काफी खराब चल रहे है। देशभर में दंगे चल रहे हैं। दंगों की वजह से कई शहरों में स्थिति बेहद ही खराब है। दंगाई आग लगाने के साथ ही तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। 27 जून से फ्रांस में शुरू हुए दंगे अभी तक नहीं रुके हैं। पिछले 4 दिन से चल रही हिंसा के आज भी खत्म होने की उम्मीद नहीं है। सिर्फ हिंसा ही नहीं, लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस वजह से फ्रांस में अब तक पुलिस करीब 1,300 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दंगों को रोकने के लिए फ्रांस में 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पर इसके बावजूद फ्रांस में दंगों पर लगाम नहीं लगी है। और न ही न्याय की मांग में प्रदर्शनों पर। फ्रांस की जनता न्याय चाहती है। उस 17 साल के लड़के नाहेल (Nahel) के लिए जिसकी पुलिस ने हत्या कर दी और जिस वजह से फ्रांस दंगों की चपेट में आ गया है।


कौन था नाहेल?

नाहेल 17 साल का सेंट्रल पेरिस से 15 मिनट की दूरी पर स्थित नैनटेरे निवासी था। वह मूल रूप से अल्जीरिया और मोरक्को का था। नाहेल टेकअलवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां का इकलौता सहारा था। नाहेल को बड़ा होकर मैकेनिक/इलेक्ट्रिशियन बनना था। साथ ही नाहेल को रग्बी खेलना भी पसंद था और वह पिछले 3 साल से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब से खेलता था। नाहेल का कभी भी कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में दो बसों की हुई जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

कैसे और क्यों हुई नाहेल की हत्या?

27 जून को नाहेल टेकअवे डिलीवरी का काम करते हुए अपनी कार ड्राइव कर रहा था। तभी ट्रैफिक चेक पॉइंट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को रोकते हैं। ऐसे में नाहेल अपनी कार बिना रोके आगे निकालने की कोशिश करता है। इस बात से भड़ककर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को गोली मारने की धमकी देता है, तो दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे गोली मारने के लिए कह देता है। ऐसे में वह नाहेल को गोली मार देता है।

गोली लगने के बाद नाहेल को अस्पताल भी ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो जाती है। यह बात फैलते ही लोगों में गुस्सा भड़क उठा और नैनतेरे में दंगे भड़क गए, जो अब देश के कई हिस्सों में फ़ैल चुके हैं। सभी का मानना है कि नाहेल को नस्लवाद के चलते मारा गया। दोषी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पर इसके बावजूद फ्रांस में दंगे रुकने का नाम नहीं ले रहे। लोगों की एक ही मांग है और वो है नाहेल के लिए न्याय (Justice For Nahel।

यह भी पढ़ें- साउथर्न अमरीका में गर्मी ने बरपाया कहर, दो हफ्ते में 13 लोगों की मौत

Published on:
01 Jul 2023 06:46 pm