1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में दो बसों की हुई जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

Bus Accident In Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीषण बस एक्सीडेंट का एक मामला सामने आया है। इस एक्सीडेंट में दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Jul 2023, 5:44 PM IST

two_buses_collide_1.jpg

Two buses collide

पाकिस्तान (Pakistan) में आए-दिन रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते रहते हैं। सड़क हादसों से मौत के मामलों की बात की जाए, तो दुनियाभर में पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। सड़कों की ख़राब हालत और लापरवाही और नियमों की अवहेलना करते हुए वाहन चलाने की वजह से पाकिस्तान में बड़ी संख्या में रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। हाल ही में पाकिस्तान में एक और रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यह हादसा सिंध (Sindh) प्रांत में घटित हुआ है।


दो बसों की हुई जोरदार टक्कर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों ही बसें बहुत ही तेज़ स्पीड से चल रही थी और तेज़ स्पीड में ही एक-दूसरे से टकरा गई, जिससे भीषण एक्सीडेंट हो गया। एक बस लाहौर से कराची आ रही थी, तो दूसरी बस कराची जा रही थी। रास्ते में ही दोनों बसों की जोरदार टक्कर हो गई।

7 लोगों की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो बसों की इस टक्कर की वजह से करीब 7 लोगों की मौत हो गई है। लोकल पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।


यह भी पढ़ें- साउथर्न अमरीका में गर्मी ने बरपाया कहर, दो हफ्ते में 13 लोगों की मौत

करीब 20 लोग घायल


पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो बसों की इस टक्कर में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। लोकल पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बतया कि घायलों को नवाबशाह (Nawabshah) और नौशेरा/नौशेरो फिरोज (Naushahro/Noshero Feroz) के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स हैं बेहद ही गंभीर समस्या

पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स एक बेहद ही गंभीर समस्या है। देश में ज़्यादातर सड़कों की हालत खराब है। लगो भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और लापरवाही से व्हीकल चलाते हैं। इस वजह से हर साल पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स और उनसे होने वाली मौतों के मामले बड़ी संख्या में देखें जाते हैं।

यह भी पढ़ें- केन्या में भीषण रोड एक्सीडेंट, 49 लोगों की मौत


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़