विदेश

Viral video: इस महिला ने रात 2 बजे सड़क पर घूमते हुए बताया, भारत के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है दुबई

Women Safety in Dubai:एक भारतीय महिला ने रात 2 बजे दुबई की सड़कों पर अकेले घूमते हुए बताया कि वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद भारत में महिला सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

2 min read
Sep 21, 2025
दुबई में रात को टहलते हुए खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताती महिला। (फोटो: X Handle Kranti Kumar.)

Women Safety in Dubai: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Indian woman viral video) तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक भारतीय महिला, त्रिशा राज, दुबई (Women safety in Dubai) की सड़कों पर रात के 2:30 बजे अकेली घूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान उसने बुर्ज खलीफा का व्यू लेते हुए वह कैमरे पर बताती हैं कि वह खुद को यहां बहुत सुरक्षित, आज़ाद और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं। त्रिशा (Trisha Raj video viral) कहती हैं कि वो पहली बार किसी देश में रात के समय इस तरह अकेले टहल रही (Night walk in Dubai) हैं और उन्हें ज़रा भी डर नहीं लग रहा। उन्होंने बताया कि भारत में उन्हें अगर रात को बाहर जाना होता है तो किसी न किसी के साथ जाना पड़ता है ,जैसे भाई या दोस्त (Dubai vs India safety)। लेकिन दुबई में वो बिना डर के, बिना सिर झुकाए, अकेले चल पा रही हैं।

सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। बहुत से लोग त्रिशा की बातों से सहमत हैं और कह रहे हैं कि भारत में भी ऐसा माहौल होना चाहिए जहाँ महिलाएं दिन या रात कभी भी बिना किसी डर के बाहर जा सकें। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि भारत में महिलाएं रात में अकेली निकलने से डरती हैं क्योंकि वहां कई जगहों पर सुरक्षा की कमी है। वहीं दुबई जैसे शहरों में कानून सख्त हैं, सड़कों पर सुरक्षा अच्छी है, और लोगों का व्यवहार भी सम्मानजनक होता है।

भारत और दुबई में क्या फर्क है ?

भारत में कई जगह महिलाएं रात में बाहर जाने से डरती हैं क्योंकि:

सड़कें सुनसान होती हैं।

पर्याप्त लाइट नहीं होती

कुछ लोग गलत निगाहों से देखते हैं

पुलिस की पहुंच हर जगह नहीं होती

वहीं दुबई में:

हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं।

नियम और कानून बहुत सख्त हैं

लोग कानून से डरते हैं।

महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

त्रिशा का अनुभव

त्रिशा ने वीडियो में कहा, “मैं अपने सिर को नीचे किए बिना, डर के बिना चल पा रही हूं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।” उन्होंने कहा कि दुबई में उन्हें किसी ने गलत नजरों से नहीं देखा, और न ही किसी ने परेशान किया। वह कहती हैं कि दुबई में वह अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं। यह उनके लिए एक नया अनुभव है, क्योंकि भारत में अक्सर ऐसा नहीं होता।

क्या भारत कुछ सीख सकता है ?

त्रिशा का ये वीडियो सिर्फ एक निजी अनुभव नहीं है, यह सिस्टम, सोच और समाज को भी आइना दिखाता है। भारत जैसे देश में भी अगर:

सख्त कानून हो।

सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो।

लड़कियों को सम्मान मिले तो महिलाएं भी रात में बिना डर के बाहर जा सकेंगी।

भारत भी ऐसा वातावरण बनाए

बहरहाल त्रिशा का यह वीडियो दिखाता है कि अगर माहौल सुरक्षित हो, तो महिलाएं कहीं भी, कभी भी, आत्मविश्वास से चल सकती हैं। दुबई ने यह करके दिखाया है। अब ज़रूरत है कि भारत भी ऐसा वातावरण बनाए, जहां हर महिला अपने आपको हर वक्त सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके।

Also Read
View All

अगली खबर