एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं होगी और जब उसे सच का पता चला तब उसके होश उड़ गए। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।
चीन में एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की बचत के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकार शख्स के होश उड़ गए। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि यह मामला क्या है? दरअसल चीन के चोंगकिंग शहर में एक जिन (Jin) नाम के शख्स के साथ उसकी गर्लफ्रेंड मिन (Min) ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा। मिन ने अपने बॉयफ्रेंड की बचत के पैसे उड़ा दिए।
जानकारी के अनुसार मिन ने जिन की बचत के 1,40,000 डॉलर्स (भारतीय करेंसी में वैल्यू = 1.20 करोड़ रूपए) खर्च कर दिए। इस बारे में उसने अपने बॉयफ्रेंड को भी नहीं बताया।
मिन नाम की इस महिला ने कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए यह कदम उठाया। उसने लिप सर्जरी, नेक लिपोसक्शन, डबल आईलिड सर्जरी, नोज़ जॉब, चिन ऑगमेंटेशन सर्जरी, स्किन केयर ट्रीटमेंट्स और अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए अपने बॉयफ्रेंड की बचत के पैसे उड़ा दिए।
रिलेशनशिप में मिन अपने आप को फाइनेंशियल तौर पर सुरक्षित महसूस करे, इसलिए जिन ने उसे अपनी बचत के इस पैसे का एक्सेस दे दिया। लेकिन ऐसा करने के बजाय मिन इन्फ्लुएंसर्स के प्रभाव में आ गई और कॉस्मेटिक सर्जरी पर बचत के पैसे खर्च कर दिए।
जिन को जब सच का पता चला, तब उसके होश उड गए। उसे इस बात का पता चलने पर झटका लगा क्योंकि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी गर्लफ्रेंड ऐसा करेगी।
मिन ने जिस क्लिनिक में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई, वहाँ ज़्यादा पैसे लिए गए। इसके लिए मिन ने अपने पैसे भी खर्च किए। जिन और मिन ने क्लिनिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए केस कर दिया है। ऐसे में क्लिनिक ने करीब 69 लाख रूपए (5,60,000 युआन) लौटाने पर सहमति जताई है।
मिन के जिन की बचत से पैसे उड़ाने के बावजूद भी दोनों अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं। ऐसे में दोनों ने अलग न होने का फैसला लिया है।