नशे की लत में कई बार लोग कुछ ऐसा कर गुज़रते हैं जिसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक महिला ने किया, जिसने नशे की लत के चलते खुद को मकड़ी के जहर का इंजेक्शन लगा लिया।
दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें नशे की लत लगी हुई है। ये लोग नशे की लत के चंगुल में बुरी तरह फंसे हुए हैं। नशा करना इनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा होता है और इसके लिए कई लोग तो किसी भी हद से गुज़र जाते हैं। नशा करना कई बार लोगों पर भारी भी पड़ जाता है। नशे के आदी लोग अपनी लत को पूरा करने के कई बार कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिनकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका में एक महिला के साथ हुआ, जिसने नशे की लत के चलते खुद को मकड़ी के जहर का इंजेक्शन (Spider Venom Injection) लगा लिया।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला, जो नशे की लत की शिकार थी, ने अपनी लत के चलते कुछ ऐसा किया, जिसका परिणाम उसने सोचा भी नहीं होगा। एक दिन महिला के मन में ख्याल आया कि क्या वह मकड़ी के जहर का नशा कर सकती है? ऐसे में अपनी जिज्ञासा मिटाने के लिए उसने एक जहरीली मकड़ी पकड़ी। इसके बाद महिला ने उसे पीसा और उसका जहर निकाल लिया। फिर महिला ने इस जहर को एक इंजेक्शन में भरा और खुद को लगा लिया।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने दिया मालामाल होने का ऑफर और अमेरिका में 40 हज़ार से ज़्यादा सरकारी कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी
महिला ने जैसे ही मकड़ी के जहर का इंजेक्शन खुद को लगाया, उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला को अपने शरीर में खतरनाक ऐंठन महसूस होने लगी, उसकी मांसपेशियों में दर्द होने लगा और साथ ही उसकी पीठ भी दुखने लगी।
हालत ज़्यादा बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि महिला का ब्लडप्रेशर काफी बढ़ गया है, जिससे उसे सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया और लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अस्पताल में डॉक्टर्स ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। महिला ज़िंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि महिला ने जिस मकड़ी के जहर का इंजेक्शन खुद को लगाया था , वो मकड़ी जब किसी को काटती है, तो बहुत कम मात्रा में उसका जहर इंसान के शरीर में जाता है। वहीं, महिला ने उस मकड़ी को पूरा पीसकर उसका जहर इंजेक्शन में भरकर खुद को लगा लिया, जिससे काफी ज़्यादा मात्रा में जहर उसके शरीर में चला गया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- फिलीपींस में क्रैश होकर प्लेन हुआ चकनाचूर, 4 लोगों की मौत