प्लेन क्रैश (Plane Crash) के मामलों में कोईकमी नहीं आ रही है। दुनियाभर में आए दिन ही कहीं न कहीं प्लेन क्रैश के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ हादसे ज़्यादा बड़े नहीं होते, पर कुछ हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है और ऐसा ही एक हादसा आज फिलीपींस (Philippines) में देखने को मिला। फिलीपींस के मागुइंदानाओ डेल सुर (Maguindanao del Sur) प्रांत के अम्पाटुआन (Ampatuan) में मालातिमोन (Malatimon) में आज, गुरुवार, 6 फरवरी को एक छोटी साइज़ का प्राइवेट विमान क्रैश हो गया जानकारी के अनुसार जो प्लेन क्रैश हुआ, वो एक Beech King Air 300 विमान था।