US Presidential Elections 2024: अमेरिका का चुनाव इस बार कोई भी जीते लेकिन रिकॉर्ड बनना तय है। इनमें सबसे बड़ी भागीदारी महिलाओं की होगी।
US Presidential Elections: अमेरिका में आज 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इसके बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भारतवंशी कमला हैरिस के भाग्य का फैसला हो जाएगा। दोनों में कोई भी जीते, रेकॉर्ड बनना तय है। ट्रंप (78) जीते तो अमरीकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे, जबकि हैरिस (Kamala Harris) जीतीं तो न केवल पहली महिला राष्ट्रपति होंगी, बल्कि पहली भारतवंशी और पहली अश्वेत महिला भी होंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न राज्यों में स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच मतदान शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक नतीजे मतदान बंद होने के बाद शाम छह बजे से आ सकते हैं। हालांकि पूरी तरह से नतीजे आने में कुछ दिन लग सकते हैं। इस बीच अब तक हुए प्रारंभिक मतदान में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले नौ फीसदी ज्यादा वोट किया है, जिसे कमला हैरिस अभियान और डेमोक्रेट्स के लिए उम्मीद के रूप में देखा जा सकता है। आंकड़ों के मुताबिक चुनाव के चार दिन पहले शुक्रवार तक राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं ने 53 फीसदी, जबकि पुरुषों ने 44 फीसदी मतदान किया। खास बात यह अंतर पिछले चुनाव के बराबर है, जिसमें डेमोके्रटिक पार्टी के जो बाइडन विजयी रहे थे।
दिवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में डेढ़ फीसदी से अधिक गिर गए। सबसे बड़ा झटका रिलायंस इंडस्ट्री को हुआ। शेयर बाजार में इस गिरावट को अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में अनिर्णय की स्थिति से जोडकऱ देखा जा रहा है।