11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीयों के वोट से तय होगा अमेरिका का भाग्य, ट्रंप-हैरिस में किसे सुपरपॉवर की ‘पॉवर’ बना रहे भारतवंशी 

US Presidential Election: अमेरिका में भारतीय मूल के 5.2 मिलियन ये भी ज्यादा लोग रहते हैं। ये भारतीय अमेरिकी, अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समूह है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 5 Nov 2024, 12:27 PM IST

Indian American voters in Favour of Donald Trump or Kamala Harris

Indian American voters in Favour of Donald Trump or Kamala Harris

US Presidential Elections 2024: दुनिया का सुपरपॉवर अमेरिका अब अपनी पॉवर को बदलने की प्रक्रिया में लगा हुआ है यानी यहां पर राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिस पर पूूरी दुनिया की नजरें हैं कि आखिर ट्रंप (Donald Trump) और हैरिस में कौन इस सुपरपॉवर की बागडोर संभालेगा और कौन वर्ल्ड का पॉवरफुल लीडर बनकर उभरेगा। अमेरिका के इस चुनाव में अमेरिकी जनता की तो भागीदारी है ही लेकिन इससे भी बड़ी भागीदारी होने वाली है भारतीय अमेरिकियों की। दरअसल अमेरिका में भारतीयों (Indian Americans in USA) की बढ़ती तादाद अमेरिका में भारत और भारतीयों का प्रभाव बढ़ा रही है। यही कारण है कि अमेरिका में बीते दो चुनावों से भारत और भारतीय समुदाय को खासी तवज्जो दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस पर काफी असर डालते हैं। 2020 और अब 2024 के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सभाएं कराई गईं, जो भारत के अमेरिका पर प्रभुत्व को दर्शा रही हैं।

भारतीय अमेरिकियों की चुनाव में भूमिका

आज संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय मूल के 5.2 मिलियन से भी ज्यादा लोग रहते हैं। इस चुनाव में 26 लाख से भी ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। भारतीय अमेरिकी अब संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समूह हैं। इस साल, भारतीय अमेरिकियों के सुर्खियों में रहने का एक और वजह इस बात की संभावना भी है कि देश के इतिहास में पहली बार, भारतीय मूल की उम्मीदवार, कमला हैरिस (Kamala Harris) राष्ट्रपति बन सकती हैं।

अमेरिका में किसे जिता रहे भारतीय अमेरिकी

वैसे तो भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं लेकिन उनका लगाव कम हुआ है। कार्नेगी एंडोमेंट सर्वे से पता चला है कि 47 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी वोटर्स डेमोक्रेट के तौर पर पहचान रखते हैं, ये आंकड़ा 2020 में 56 प्रतिशत से कम है। यहां ये गौर करने वाली बात ये है कि 61 प्रतिशत रजिस्टर्ड भारतीय अमेरिकी वोटर्स ने हैरिस को वोट देने की योजना बनाई है, जबकि 32 प्रतिशत ने ट्रम्प को वोट देने का इरादा किया है।

महिलाओं और पुरुषों का मत भी अलग

सर्वे में पाया गया कि भारतीय समुदाय की प्राथमिकताओं में मामूली बदलाव आया है, पिछले चुनाव के बाद से वोटर्स का बड़ा हिस्सा ट्रम्प को वोट देना चाहता है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि वोटर्स की इन प्राथमिकताओं में जेंडर का मत अलग है। दरअसल 67 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी महिलाएं डेमोक्रेट्स कमला हैरिस को वोट देने का इरादा रखती हैं, जबकि पुरुषों में ये आंकड़ा सिर्फ 53 प्रतिशत है। वहीं 22 फीसदी भारतीय अमेरिकी महिलाएं ट्रम्प को वोट देने का इरादा रखती हैं, जबकि 39 फीसदी पुरुष उनके लिए वोट डालने की योजना बना रहे हैं।

दरअसल इस चुनाव में भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्भपात और प्रजनन अधिकार एक अहम मुद्दा है। जो मुद्रास्फीति या कीमतों के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी चिंता है। 

अमेरिका में जारी है वोटिंग

बता दें कि अमेरिका में मतदान के घंटे राज्यों के अनुसार अलग-अलग होंगे, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मंगलवार (स्थानीय समय) को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच मतदान होगा। हालांकि, मतदान शुरू होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे, लेकिन अंतिम नतीजे सभी राज्यों में मतगणना बंद होने के बाद ही आएंगे। पहला मतदान जॉर्जिया सहित 6 राज्यों में लगभग शाम 7 बजे (सुबह 5:30 बजे IST) बंद हो जाएगा। अंतिम मतदान डेमोक्रट्स के प्रभुत्व वाले हवाई और रिपब्लिकन के प्रभुत्व वाले राज्य अलास्का में रात 12 बजे ईटी (सुबह 10:30 बजे IST) बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ट्रंप या हैरिस…कौन जीतेगा अमेरिका का चुनाव? इस जानवर ने की भविष्यवाणी, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें- US Elections के लिए वोटिंग जारी, जानिए भारत से कितनी अलग है यहां की चुनाव प्रक्रिया