Longest Train Journey: दुनिया की सबसे बड़े ट्रेन यात्रा आपको फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन जैसे देशों की सैर कराएगी।
World Longest Train Journey: ट्रेन से यात्रा आखिर किसको पसंद नहीं आती। ट्रेन में बैठकर बाहर के हरे-भरे नजारे लोगों को काफी सुकून देतें है और अगर कहीं पहाड़़ के बीचों-बीच सुरंग से ट्रेन का रास्ता निकले तो कहने ही क्या। हालांकि कुछ लोगों को ट्रेन के लंबे सफर अच्छे नहीं लगते लेकिन अगर यही ट्रेन (Train Journey) का सफर आपको एक राज्य से दूसरे राज्य नहीं बल्कि एक देश से निकलकर 13-13 देशों की सैर कराए वो भी एक ही टिकट में तो कैसा रहेगा? जी हां…दुनिया में एक ऐसी ट्रेन है जो सबसे लंबी रेल यात्रा (Longest Train Route) कराती है। ये ट्रेन अपने निश्चित स्टेशन से शुरू होती है तो और 21 दिनों बाद अपने गंतव्य पर पहुंचती है।
मिड नाइट ट्रेन की रिपोर्ट के मुताबिक धरती पर सबसे लंबी ट्रेन जर्नी कराने वाली ये ट्रेन यूरेशिया के एक छोर दक्षिणी पुर्तगाल से शुरू होती है और दक्षिण पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर (Train goes from Lagos to Singapore) में खत्म होती है। इस दौरान ये ट्रेन 13 देशों से होकर गुजरती है। इस दौरान ये 18,755 किमी की यात्रा पूरी करती है।
18,755 किमी का सफर तय करने वाली ये ट्रेन पुर्तगाल के अल्गार्वे क्षेत्र लागोस से चलती है। इसके बाद राजधानी लिस्बन इसका अगला स्टेशन होता है। लागोस से ये ट्रेन लिस्बन (World’s Longest Train Journey That Takes 21 Days) फिर स्पेन के मैड्रिड से होते हुए फ्रांस के पेरिस, जर्मनी के बर्लिन, वारसॉ के रास्ते पोलैंड, बेलारूस, रूस, मंगोलिय़ा, चीन, लाओस, थाईलैंड, मलेशिया और आखिरी देश सिंगापुर पहुंचती है।
पुर्तगाल: लागोस से शुरू होकर लिस्बन तक।
स्पेन: लिस्बन से मैड्रिड होते हुए।
फ्रांस: पेरिस के होते हुए।
जर्मनी: बर्लिन से गुजरते हुए।
पोलैंड: वारसॉ के रास्ते।
बेलारूस: मिन्स्क से होकर।
रूस: मॉस्को से ट्रांस-साइबेरियन रेलवे से।
मंगोलिया: उलानबातार के जरिए।
चीन: बीजिंग से होते हुए।
लाओस: वियनतियाने के रास्ते।
थाईलैंड: बैंकॉक से गुजरते हुए।
मलेशिया: कुआलालंपुर के रास्ते से।
सिंगापुर: आखिरी गंतव्य।
पुर्तगाल से स्पेन: लागोस से लिस्बन तक लगभग 4 घंटे, फिर लिस्बन से मैड्रिड तक लगभग 9 घंटे।
स्पेन से फ्रांस: मैड्रिड से पेरिस तक लगभग 10 घंटे।
फ्रांस से जर्मनी: पेरिस से बर्लिन तक लगभग 8 घंटे।
जर्मनी से पोलैंड: बर्लिन से वारसॉ तक लगभग 6 घंटे।
पोलैंड से बेलारूस: वारसॉ से मिन्स्क तक लगभग 8 घंटे।
बेलारूस से रूस: मिन्स्क से मॉस्को तक लगभग 10 घंटे।
रूस से मंगोलिया: मॉस्को से उलानबातार तक ट्रांस-साइबेरियन रेलवे से लगभग 5 दिन।
मंगोलिया से चीन: उलानबातार से बीजिंग तक लगभग 1 दिन।
चीन से लाओस: बीजिंग से वियनतियाने तक लगभग 2 दिन।
लाओस से थाईलैंड: वियनतियाने से बैंकॉक तक लगभग 12 घंटे।
थाईलैंड से मलेशिया: बैंकॉक से कुआलालंपुर तक लगभग 1 दिन।
मलेशिया से सिंगापुर: कुआलालंपुर से सिंगापुर तक लगभग 8 घंटे।
रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको 1,350 डॉलर यानी 1 लाख 17 हजार से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। इस पूरी ट्रेन यात्रा के बीच आपको बीच-बीच में ट्रेन कुछ देर के लिए रुकेगी। इस दौरान आपको होटल में ठहराया जाता है और भोजन भी कराया जाता है। इसके बाद फिर ये अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ जाती है।