Non veg: ये मांस दुनिया का सबसे महंगा मांस माना जाता है। इसकी कीमत इतनी है कि इसे सिर्फ अमीरों का भोजन कहा जाता है।
Non Veg: इस दुनिया में शाकाहार से ज्यादा मांसाहार करने वाले लोग ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं (Non vegetarian) और 20 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं। दुनिया में कई तरह के मांस खाए जाते हैं। अलग-अलग जीव-जानवरों का मीट वहां के मुख्य भोजन में शामिल होता है। लेकिन दुनिया में एक जानवर का मांस ऐसा है जो इसे सबसे महंगा बनाता है। इसके फायदे अगर आप सुन लेंगे तो एक बार तो आपको भरोसा भी नहीं होगा। दरअसल दावा किया जाता है कि इस मीट (Meat) से जवानी लौट आती है यानी आप हमेशा खुद को जवान महसूस करेंगे।
आपको बता दें कि ये मीट चिकन, मटन नहीं बल्कि एक गाय का मांस है, जो कि जापान में पाई जाती है। इसे वाग्यू गाय (Wagyu) कहते हैं और इसके मीट को वाग्यू बीफ कहते हैं। वाग्यू गाय का मांस (Wagyu Beef) दुनिया में सबसे महंगा मिलता है। एक किलो वाग्यू मीट की कीमत भारतीय रुपयों में 35-40 हजार होता है। जापान इस वाग्यू मीट का दूसरे देशों में भी निर्यात करता है।
जापान की एक मीडिया रिपोर्ट ने स्वास्थ्य जानकारों का हवाला देते हुए कहा है कि इस मीट में आयरन, जिंक, विटामिन B कूट-कूट कर भरा होता है। इसके सेवन से शरीर मजबूत होता, इम्यूनिटी भरती है, ताकत बढ़ती है और तो और बढ़ती उम्र में इसके सेवन से जवानी जैसी स्फूर्ति भी रहती है।
इस मांस के उत्पादन के लिए जापान में वाग्यू मवेशियों की नस्लें जापानी ब्लैक, जापानी शॉर्टहॉर्न, जापानी पोल्ड, या जापानी ब्राउन होती हैं। वहीं दूसरे देशों में भी इसका प्रोडक्शन शुरू हो गया है। अमेरिका में वाग्यू बीफ़ के लिए लगभग 40,000 मवेशी पाले जाते हैं. इनमें से करीब 5,000 मवेशी पूर्ण-रक्त वाग्यू हैं। इसके लिए जापानी वाग्यू मवेशियों को एंगस मवेशियों के साथ क्रॉसब्रेड किया जाता है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया में वाग्यू बीफ़ के लिए रेड या ब्लैक एंगस के साथ क्रॉसब्रेडिंग की जाती है। यूनाइटेड किंगडम यानी UK में वाग्यू मवेशियों का एक झुंड उत्तरी यॉर्कशायर में आयात किया गया था।