Largest Cities In World: क्या आपको पता है कि दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर कौनसे हैं? इस लिस्ट में भारत के भी दो शहर शामिल हैं।
अक्सर ही मन में सवाल आता है कि दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर कौन से हैं जहाँ सबसे ज़्यादा आबादी रहती है? हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स - यूएन (United Nations - UN) ने इस पर नई रिपोर्ट जारी की है। दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े शहरों (World's Largest Cities) की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर एक नया शहर पहुंच गया है। हैरान करने वाली बात यह भी है कि टॉप 10 लिस्ट में 9 शहर तो एशिया (Asia) के ही हैं। भारत की बात करें, तो 2 भारतीय शहरों (indian Cities) ने भी इस टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है।
| स्थान | शहर | देश | आबादी (लगभग) |
| 1. | जकार्ता | इंडोनेशिया | 4,19,00,000 |
| 2. | ढाका | बांग्लादेश | 3,66,00,000 |
| 3. | टोक्यो | जापान | 3,34,00,000 |
| 4. | दिल्ली | भारत | 3,02,00,000 |
| 5. | शंघाई | चीन | 2,96,00,000 |
| 6. | गुआंगझोउ | चीन | 2,76,00,000 |
| 7. | काहिरा | मिस्र | 2,56,00,000 |
| 8. | मनीला | फिलीपींस | 2,47,00,000 |
| 9. | कोलकाता | भारत | 2,25,00,000 |
| 10. | सियोल | साउथ कोरिया | 2,25,00,000 |
भारत के दिल्ली और कोलकाता ने टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में दिल्ली (Delhi) चौथे और कोलकाता (Kolkata) नौवें स्थान पर है। दोनों शहरों में मिलाकर कुल आबादी 5,49,00,000 हैं।
एक समय यूरोप को मेगासिटी हब माना जाता था, लेकिन अब एशिया ने उसकी जगह ले ली है। एशिया में न सिर्फ दुनिया के टॉप 10 में से 9 सबसे बड़े शहर हैं, बल्कि दुनिया की 33 मेगासिटी में से भी 19 एशिया में हैं।