World's Most Poisonous Tree: दुनिया में जहरीले पेड़ों की भी कमी नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे जहरीला पेड़ कौनसा है? आइए जानते हैं।
दुनिया में कई तरह के पेड़ पाए जाते हैं। पेड़ छाया तो देते हैं ही, साथ ही फल-सब्जी भी देते हैं। हालांकि हर पेड़ फल-सब्जी नहीं देता। दुनिया में ऐसे भी पेड़ होते हैं जो काफी खतरनाक होते हैं। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि पेड़ कैसे खतरनाक होते हैं? दरअसल कई पेड़ जहरीले होते हैं और इस वजह से खतरनाक भी। पर क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे जहरीला पेड़ (World's Most Poisonous Tree) कौनसा है? आइए हम बताते हैं।
मैंशीनील पेड़ (Manchineel Tree) को दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कहा जाता है। यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाया जाता है। इसकी लकड़ी से निकलने वाला रस बेहद जहरीला होता है। इस रस को छूने मात्रा से त्वचा पर छाले पड़ सकते हैं। पेड़ की लकड़ी का रस आँखों के लगने पर आँखों की रोशनी जा सकती है। अगर इस पेड़ की लकड़ी को जलाया जाए और इसका धुआं आँखों में चला जाए, तो भी आँखों की रोशनी जा सकती है।
मैंशीनील पेड़ पर सेब जैसा दिखने वाला फल लगता है। इस फल का एक टुकड़ा भी जानलेवा है। इसे खाने के बाद अगर तुरंत सही इलाज न मिले, तो इंसान की मौत हो सकती है। पेड़ के जहरीला होने की वजह से इस पेड़ के आसपास चेतावनी के बोर्ड लगे होते हैं।
यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, खाने वाले का बचना बेहद मुश्किल