World's Oldest Crocodile: दुनिया के सबसे उम्रदराज मगरमच्छ ने हाल ही में अपना 124वां जन्मदिन मनाया। आइए जानते हैं इस मगरमच्छ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे ज़्यादा उम्र का मगरमच्छ (World's Oldest Crocodile) कौन है और उसकी उम्र कितनी है? अगर नहीं, तो हम बताते हैं। दुनिया के सबसे उम्रदराज मगरमच्छ का नाम हेनरी (Henry) है, जो साउथ अफ्रीका की नील नदी में पाया गया था। पिछले 31 सालों से हेनरी साउथ अफ्रीका के स्कॉटबर्ग शहर के क्रॉकवर्ल्ड कंज़र्वेशन सेंटर में रह रहा है। 16 फुट के इस मगरमच्छ का वज़न करीब 700 किलोग्राम है। हेनरी का जन्म 16 दिसंबर, 1900 में बोत्सवाना के ओकावैंगो डेल्टा में हुआ था। इस 16 दिसंबर को हेनरी ने अपना 124वां जन्मदिन मनाया।
हेनरी 10 हज़ार बच्चों का पिता है। उसने 6 अलग-अलग पार्टनर्स के साथ इन मगरमच्छ बच्चों को जन्म दिया है। सबसे ज़्यादा मगरमच्छों को जन्म देने का रिकॉर्ड भी हेनरी के नाम दर्ज है।
साल 1900 में हेनरी ने बोत्सवाना में एक समुदाय के बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया था। ऐसे में वहाँ के एक फेमस शिकारी, जिसका नाम हेनरी न्यूमैन था, ने उसे 1903 में उसे पकड़ लिया। हालांकि शिकारी ने मगरमच्छ को नहीं मारने का फैसला लिया। बाद में उस शिकारी के नाम पर ही मगरमच्छ का नाम हेनरी' रखा गया।
यह भी पढ़ें- बच्चों के मेले में मची भगदड़, 30 की मौत