1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एपस्टीन फाइल में ट्रंप को लेकर नया दावा, बेटी इवांका को लेकर क्या कहा गया? नए खुलासे से दुनिया भर में मची खलबली!

अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी कीं, जिसमें ट्रंप समेत कई बड़े नाम सामने आए। FBI रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप इजरायल के दबाव में थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 01, 2026

Jeffrey Epstein Case

एपस्टीन फाइल में डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- वाशिंगटन पोस्ट)

अमेरिका के न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुडी जो लाखों नई फाइलें जारी की है उनमें फिर कई बड़े लोगों का नाम सामने आया है।

नए दस्तावेजों में एक एफबीआइ रिपोर्ट का जिक्र है। जिसके मुताबिक, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप इजरायल के दबाव में थे और एपस्टीन इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का एजेंट था।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि ये दावे अफवाहों पर आधारित है। ये आरोप एफबीआइ की रिपोर्ट में दर्ज हैं। ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर पर आरोप है कि उनकी और एक यहूदी धार्मिक संगठन के बीच मिलीभगत थी।

ट्रंप की पत्नी मेलानिया के नाम का एक ईमेल है जो 2002 का है। यह एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल को संबोधित है और जिस पर लव मेलानिया लिखा है। ग्रुप की बेटी इवांका से जुड़े एक ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा है कुशनर, इवांका ट्रंप विकी वार्ड की के लिए तैयारी हो रही है।

पार्टी में गई थीं ममदानी की मां मीरा नायर

नई फाइलों में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी है। एक ईमेल अक्टूबर 2009 का है।

इसमें पता चला है कि एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल के घर पार्टी में मीरा गई थीं। यह पार्टी मीरा की 2009 की फिल्म 'एमेलिया' से जुड़ी थी।

ईमेल मशहूर फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को भेजा था। पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिटन और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस भी थे। हालांकि ट्रंप से जुड़ी एफबीआइ की रिपोर्ट को अमरीकी न्याय विभाग ने अपुष्ट बताया।

एपस्टीन के आइलैंड पर जाने वाले थे मस्क

अरबपति एलन मस्क और एपस्टीन की बातचीत के ईमेल भी हैं। नवंबर 2012 के एक ईमेल में मस्क ने पूछा, आपके आइलैंड पर सबसे वाइल्ड पार्टी किस दिन होगी?

ईमेल्स में हेलिकॉप्टर से आइलैंड पर जाने और संभावित तारीखों पर बातचीत हुई है। मस्क ने लिखा कि वह अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं। मस्क गए या नहीं, यह साफ नहीं है।

'द ड्यूक' को रूसी महिला से मिलवाने की पेशकश

जारी ईमेल्स में एक व्यक्ति को द ड्यूक कहा गया है। इस शख्स को प्रिंस एंड्रयू (ड्यूक ऑफ यॉर्क) माना जा रहा है। अगस्त 2010 के इन ईमेल्स में बकिंघम पैलेस में डिनर और गोपनीय मुलाकात के प्लान का जिक्र है। एक अन्य मेसेज में एपस्टीन ने ड्यूक को एक 26 साल की रूसी महिला से मिलवाने की पेशकश की थी।

बिल गेट्स को रशियन महिलाओं से हुई थी बीमारी

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से जुड़े कुछ ईमेल्स भी सामने आए हैं। इनमें दावा किया गया है कि रूसी महिलाओं से संबंधों के कारण गेट्स को एक यौन संचारित रोग (एसटीडी) हो गया था।

गेट्स ने ऐसी एंटीबायोटिक्स मांगी थीं जो वह अपनी पत्नी मेलिंडा को उनकी जानकारी के बिना दे सकें। गेट्स के प्रवक्ता ने आरोपों को झूठा कहा है।

Story Loader