World's Top 5 Coldest Places: क्या आपको पता है धरती पर सबसे 5 ठंडी जगह कौनसी हैं? आइए देखते हैं टॉप-5 लिस्ट।
ज़्यादातर देशों में इस समय ठंड पड़ रही है। हालांकि हर जगह एक जैसी ठंड नहीं पड़ती। कहीं सामान्य ठंड पड़ती है, तो कहीं इतनी ठंड पड़ती है कि वहाँ रहना काफी मुश्किल होता है। हालांकि इनमें से कई जगह ऐसी भी होती हैं जहाँ सामान्य तौर पर लोग नहीं रहते। इन जगहों पर इतनी ठंड पड़ती है कि लोग भी जम सकते हैं। आइए नज़र डालते हैं धरती पर 5 सबसे ठंडी जगहों (World's Top 5 Coldest Places On Earth) के बारे में।
अंटार्कटिका (Antarctica) पर स्थित पूर्वी अंटार्कटिक पठार (Eastern Antarctic Plateau) को धरती पर सबसे ठंडी जगह माना जाता है। यहाँ पर तापमान -94 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
अंटार्कटिका पर स्थित वोस्तोक स्टेशन (Vostok Station) धरती को धरती पर दूसरी सबसे ठंडी जगह माना जाता है। यहाँ पर न्यूनतम तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
अंटार्कटिका पर स्थित अमुंडसेन-स्कॉट स्टेशन (Amundsen-Scott Station) को धरती पर तीसरी सबसे ठंडी जगह माना जाता है। यहाँ पर न्यूनतम तापमान -82.8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) राज्य में स्थित डेनाली (Denali) को धरती पर चौथी सबसे ठंडी जगह माना जाता है। यहाँ पर न्यूनतम तापमान -73 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
ग्रीनलैंड (Greenland) पर स्थित क्लिंक स्टेशन (Klinck Station) को धरती पर पांचवीं सबसे ठंडी जगह माना जाता है। यहाँ पर तापमान न्यूनतम -69.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।