विदेश

भारत में चीन के नवनियुक्त राजदूत ज़ू फेइहोंग कार्यभार संभालने पहुंचे दिल्ली

भारत में चीन के नवनियुक्त राजदूत ज़ू फेइहोंग अपना कार्यभार संभालने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
Xu Feihong arrives in Delhi
Xu Feihong arrives in Delhi

भारत (India) में चीन (China) के नवनियुक्त राजदूत ज़ू फेइहोंग (Xu Feihong) आज कार्यभार संभालने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में चाइनीज़ दूतावास की तरफ से एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई। दिल्ली पहुंचने पर फेइहोंग और उनकी पत्नी तान युक्सियू (Tan Yuxiu) का एयरपोर्ट पर स्वागत भी किया गया।


भारत में चीन के 17वें राजदूत

फेइहोंग भारत में चीन के 17वें राजदूत हैं। फेइहोंग से पहले सुन वीडोंग (Sun Weidong) भारत में चीन के राजदूत थे, जिन्होंने तीन साल इस पद पर रहने के बाद 2022 में इसे छोड़ दिया था। तब से अब तक यह पद खाली था, जिसे संभालने के लिए अब फेइहोंग आ गए हैं।

क्या सुधरेंगे भारत और चीन के संबंध?

LAC को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले कुछ साल में तनाव बढ़ा है। ऐसे में करीब 19 महीने बाद भारत में चीन के राजदूत की नियुक्ति होने से यह उम्मीद की जा सकती है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या मालदीव की अक्ल आई ठिकाने? जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं राष्ट्रपति मुइज्जू


Updated on:
10 May 2024 04:02 pm
Published on:
10 May 2024 03:57 pm