5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान में आतंकी हमला, मारे गए 2 पुलिसकर्मी

Terrorist Attack In Iran: ईरान में आतंकी हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में 2 पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 05, 2026

Iran terrorist attack

ईरान में आतंकी हमला (Photo - Video Screenshot from @aamajnews_EN)

ईरान (Iran) में आतंकी हमले (Terrorist ATtack) का मामला सामने आया है। यह घटना सिस्तान और बलूचिस्तान (Sistan and Baluchistan) प्रांत की है, जहाँ बांपुर-इरानशहर रूट पर स्थित नोकजू आउटपोस्ट से पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर आज, सोमवार, 5 अक्टूबर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मी मारे गए।

एक पुलिसकर्मी घायल

इस आतंकी हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

मारे गए पुलिसकर्मियों की तस्वीर आई सामने

आतंकी हमले में मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। ईरानी न्यूज़ एजेंसी ने दोनों की तस्वीर शेयर की है।

आतंकियों की तलाश शुरू

पुलिस ने आसपास के इलाकों में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इस हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में गंभीर है स्थिति

ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थिति गंभीर है! इस प्रांत की बॉर्डर पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) से लगती है और प्रांत में कई आतंकी और उग्रवादी सक्रिय हैं। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। बलूच सुन्नी समूह खास तौर पर जैश अल-अदल (जो अब पीपुल्स फाइटर्स फ्रंट का हिस्सा है), ईरानी सरकार के खिलाफ सक्रिय हैं। ये समूह अपने लोगों के प्रति भेदभाव और आर्थिक उपेक्षा को खत्म करने और धार्मिक अधिकार देने की मांग करते हैं। ईरानी सरकार इन्हें आतंकी मानती है। पिछले कुछ महीनों से सिस्तान और बलूचिस्तान के कुछ क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। इन झड़पों में दोनों पक्षों के लोग मारे गए हैं। आज सिस्तान और बलूचिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमले का मामला सामने आया है और पुलिसकर्मी निशाना बने हैं। ईरान इन समूहों के लोगों की गतिविधियों को विदेशी ताकतों से जुड़े आतंकी हमले बताता है। हालांकि अमेरिका (United States of America) और इज़रायल (Israel) से इनके कनेक्शन की कभी पुष्टि नहीं हुई है!