20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘इजरायली राजदूत कब से बने US सेना के कमांडर-इन-चीफ?’ अराघची का तीखा तंज

‘इजरायली राजदूत कब से बने US सेना के कमांडर-इन-चीफ?’ अराघची का तीखा तंज

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर पर X पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वे अमेरिकी सेना के कमांडर-इन-चीफ हैं। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:53 PM IST

Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Photo - ANI)

Iran Defeat Remark: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर पर तंज कसते हुए यह टिप्पणी की है। लीटर ने सुझाव दिया था कि ईरान की हार के बाद अमेरिकी सैनिक अपने घर लौट आएंगे। 'X' पर एक पोस्ट में जवाब देते हुए, अराघची ने अमेरिकी सेना की तैनाती और सैनिकों की वापसी के बारे में बात करने के लीटर के अधिकार पर तंज कसा। अराघची ने लिखा, हमें तो पता ही नहीं था कि वाशिंगटन में इजरायली राजदूत अमेरिकी सेना के कमांडर-इन-चीफ हैं।

ईरानी सरकार गिरने का दावा

अरागची की यह टिप्पणी गुरुवार को 'न्यूजमैक्स' (Newsmax) को दिए गए लीटर के एक इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें इजरायली दूत ने अमेरिकी सैनिकों की अपने परिवारों के पास वापसी को ईरान की हार से जोड़ दिया था।

लीटर ने कहा कि, ईरान की हार के बाद, आप अमेरिकी सैनिकों को उनके परिवारों के पास वापस ला सकेंगे। लीटर ने तर्क दिया कि ईरानी सरकार आखिरकार गिर जाएगी। उन्होंने धैर्य और दृढ़ संकल्प बनाए रखने की अपील की, जबकि वाशिंगटन और तेल अवीव, तेहरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के संबंध में नीति का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही लेते हैं।

ट्रंप और नेतन्याहू में सहमति नहीं

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे ईरान के खिलाफ अपना अगला कदम तय करने के लिए नए साल की शुरुआत तक इंतजार करेंगे। वहीं दूसरी ओर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन से तेहरान के खिलाफ नए सिरे से बमबारी अभियान शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं।

'एक्सिओस' (Axios) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, ट्रंप ने संकेत दिया कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के बारे में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि वाशिंगटन आने वाले हफ्तों में अपने विकल्पों पर विचार करना जारी रख सकता है।

चीन में APEC शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका लौटते समय 'एयर फोर्स वन' विमान में ट्रंप ने 'एक्सिओस' से कहा, मैं (ईरान को लेकर) कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं कर रहा हूं। हम देखेंगे कि साल की शुरुआत के बाद क्या होता है। उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब नेतन्याहू की ओर से ईरान को निशाना बनाकर एक निर्णायक और नए हमले करने का दबाव बढ़ रहा है।