विदेश

दक्षिण कोरियाई वेब सीरीज टीवी शो स्किवड गेम को यूट्यूबर ने भी किया शुरू, हारने वाले को दी जा रही अनोखी सजा

वेब सीरीज टीवी शो स्किवड गेम इन दिनों दुनियाभर में तहलका मचाए हुए है। म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर रॉब लैंडेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करके ओमेग्ले पर ‘स्क्विड गेम’ का ऑनलाइन एडिशन शुरू किया है।  
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 5:44 PM IST
squid_game.jpg

नई दिल्ली।

दक्षिण कोरिया के शो ‘स्क्विड गेम’ (Squid Game) वेब सीरीज पर रिलीज होने के बाद दुनियाभर में धूम मचा रही है। वेब सीरीज पर प्रसारित होने वाले इस शो ने सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर हैलोवीन कल्चर और अब ओमेग्ले चैट को प्रभावित किया है।

कुछ ही हफ्ते पहले म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर रॉब लैंडेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करके ओमेग्ले पर ‘स्क्विड गेम’ का ऑनलाइन एडिशन शुरू किया है। वीडियो में रॉब स्क्विड गेम की तरह गुलाबी कपड़ों और काले मुखौटे पहने नजर आ रहे हैं। उनके मुखौटे पर चौकोर आकार बना हुआ है। ओमेग्ले पर उन्होंने लोगों से बदली हुई आवाज में बातचीत की।

चूंकि, वेब सीरीज टीवी शो में गेम के विजेता ने 456 नंबर पहना था, इसलिए रॉब ने भी अपने गेम शो के विनर के लिए 456 डॉलर का इनाम रखा है। ओमेग्ले पर कुछ लोग अपने मैच के रूप में ‘स्क्विड गेम’ के गुलाबी सैनिक को देखकर हैरान हो गए।

कई लोग वर्चुअल स्क्विड गेम में हिस्सा लेने और पैसे जीतने के लिए तुरंत तैयार हो गए। रॉब ने अपने गेम शो के दर्शकों को ‘स्क्विड गेम’ की तर्ज पर ‘वीआईपी’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने दर्शकों से कमेंट बॉक्स में संभावित विजेता पर अपना ‘दांव’ लगाने का भी आग्रह किया। पहले गेम में सात खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्हें एक मिनट में 30 सिट-अप्स या पुश-अप्स पूरा करने का टास्क दिया गया।

स्क्विड गेम के वर्चुअल संस्करण में टास्क को पूरा करने में फेल होने पर सजा के रूप में खिलाड़ियों का कॉल तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया जाता। पहले राउंड में खिलाड़ी अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करते दिखे। जैसे ही गेम का टाइमर शुरू हुआ, रॉब ने अपने वायलिन पर स्क्विड गेम का म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। सात में से छह खिलाड़ियों ने दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया। अभी शो का दूसरा फेज आना बाकी है।

Published on:
Also Read
View All
US Midterm Elections Results: डेमोक्रेट्स की जीत से उत्साहित ओबामा बोले- अब अमेरिका को बांटने नहीं, जोड़ने वाली राजनीति चाहिए

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के बहुमत से भारत को क्या फायदा? बाइडेन के पूर्व सलाहकार बोले- टैरिफ वाला ड्रामा होगा बंद

Donald Trump Reaction: अमेरिका में ट्रंप की सत्ता को बड़ा झटका! सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

US Election Results 2026: अमेरिका में इतिहास की नई इबारत: जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनीं कीशा लांस बॉटम्स

US Midterm में भारतीय मूल की पिया दांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं