विदेश

यूरोप में बढ़ सकती है तबाही? यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा खुलासा

Russia-Ukraine Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह 100% सच है कि रूस द्वारा बनाए गए शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला करने के लिए किया था।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
जेलेंस्की का बड़ा आरोप: रूस ने मिडिल ईस्ट का फायदा उठाकर यूक्रेन पर किया हमला (सोर्स: एक्स पोस्ट स्क्रीनशॉट जेलेंस्की)

Russia-Ukraine War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट के युद्ध पर टिकी हुई है, तब रूस इस मौके का फायदा उठाकर यूक्रेन पर अपने हमले और तेज कर रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान को इस मुस्लिम देश ने दिया बड़ा झटका, मिलिट्री पर लगा प्रतिबंध, इजरायल को…

जेलेंस्की: रूस द्वारा बनाए गए शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है ईरान

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस का मकसद सिर्फ यूक्रेन को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि यूरोप में अस्थिरता बढ़ाना भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट की जंग का फायदा उठाकर रूस यूक्रेन में और ज्यादा तबाही मचाने की कोशिश कर सकता है। इसी वजह से उन्होंने यूरोपीय देशों से अपील की है कि वे एयर डिफेंस सिस्टम और खासतौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाली तकनीक का उत्पादन बढ़ाएं, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

CNN को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि यह 100% सच है कि रूस द्वारा बनाए गए शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला करने के लिए किया था।

यूक्रेन में और भी ज्यादा तबाही मचाने की कोशिश

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे बताया कि रूस ने लगभग 430 ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश को यूक्रेन के एयर डिफेंस ने रोक लिया। लेकिन हमलों में आम घर, स्कूल और व्यापार भी प्रभावित हुए और कम से कम छह लोग मारे गए।

जेलेंस्की ने X पर पोस्ट में क्या लिखा?

जेलेंस्की ने X पर बताया कि रात भर रूस ने लगभग 430 ड्रोन और कई मिसाइलें दागीं। इनमें से 13 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं और कुल 68 मिसाइलें लॉन्च हुईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 58 मिसाइलें रोक लीं।

ये भी पढ़ें

9 से 29 अप्रैल तक होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे, EC ने पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा
Also Read
View All