विदेश

ज़िम्बाब्वे है दुनिया का सबसे दुःखी देश, जानिए क्या है भारत की स्थिति

World's Most Miserable Country: दुनिया में अगर खुशी है, तो दुःख भी है। ऐसे में दुःख के आधार पर देशों को रैंक भी किया जाता है। हाल ही में दुनिया के सबसे दुःखी देशों की एक लिस्ट जारी की गई। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे दुःखी देश के बारे में और इस बारे में कि भारत की इस लिस्ट में क्या स्थिति है।

2 min read
May 24, 2023
miserable_zimbabwe.jpg
Miserable Zimbabwe

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहाँ दुःख का नामोनिशान भी नहीं है। जिस तरह दुनिया में खुशी है, उसी तरह दुःख भी है। हालांकि दुःख भी कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इन फैक्टर्स के आधार पर अलग-अलग देशों में दुःख कम-ज़्यादा हो सकता है। हाल ही में ऐसी ही एक लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में सभी देशों को उस क्रम में रखा गया जितना वहाँ के लोगों में दुःख है। क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम है? आपकी मदद के लिए आपको एक हिंट देते हैं। दुनिया का सबसे दुःखी देश अफ्रीका महाद्वीप में है।


ज़िम्बाब्वे है दुनिया का सबसे दुःखी देश

हाल ही में एक जाने-माने अर्थशास्त्री स्टीव हांके ने अपनी सालाना Hanke's Annual Misery Index (HAMI) लिस्ट पेश की। इस लिस्ट में उन्होंने अलग-अलग देशों को वहाँ मौजूद दुःख के आधार पर रैंक किया। दुःखी देशों की इस लिस्ट में ज़िम्बाब्वे ने टॉप किया। इस लिस्ट के अनुसार ज़िम्बाब्वे दुनिया का सबसे दुःखी देश है। ज़िम्बाब्वे के दुनिया का सबसे ज़्यादा दुःखी देश होने के कई कारण हैं। जैसे बढ़ती महंगाई, बेजोज्गारी की ऊँची दर, उधार की ऊँची दर, जीडीपी की ग्रोथ का कम होना आदि। इसके अलावा ज़िम्बाब्वे में जुर्म भी काफी ज़्यादा है, जो कई अफ़्रीकी देशों की बड़ी समस्या है।


भारत की क्या है स्थिति?

दुनिया के सबसे दुःखी देशों की लिस्ट में भारत का 157 देशों में 103वां स्थान है। भारत में दुःख की बड़ी वजह बेरोजगारी की समस्या है। इस लिस्ट में नंबर जितना ज़्यादा होगा, दुःख उतना ही कम होगा। नंबर जितना कम होगा, दुःख उतना ही ज़्यादा होगा।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड आरनॉल्ट को हुआ ज़बरदस्त नुकसान, एलन मस्क की संपत्ति से फासला घटा

दुनिया का सबसे कम दुःखी देश


157 देशों की इस लिस्ट में किस देश को 157वीं रैंक मिली, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। स्विट्ज़रलैंड को इस लिस्ट में 157वीं रैंक मिली, जिसका मतलब है स्विट्ज़रलैंड दुनिया का सबसे कम दुःखी देश है।

क्या है फिनलैंड की स्थिति?

फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुश देश माना जाता है। पर अगर दुःखी देशों की लिस्ट में फिनलैंड की रैंक पर गौर किया जाए, तो फिनलैंड को इसमें 109वां स्थान मिला है। फिनलैंड में भी दुःख की बड़ी वजह बेरोजगारी की समस्या है।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज़ को दिया क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का आमंत्रण

Published on:
24 May 2023 03:47 pm