पूजा

आज का शनिवार इन राशियों पर पड़ेगा भारी, इन उपायों से होगा लाभ

निजी जीवन के लिए किए प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा।

2 min read
Nov 18, 2017
aaj ka rashifal in hindi
weekly horoscope aaj ka rashifal kundli

आज देवपितृकार्य अमावस्या, शनैश्चरी अमावस्या व शहादते इमाम हसन (मु.) है। अमावस्या व शुक्ल प्रतिपदा में शुभ व मांगलिक कार्य सामान्यत: शुभ नहीं होते। अमावस्या तिथि में अग्निहोत्र, महादान, पितृकर्म तथा यज्ञादि कार्य कथित हैं।

मेष
निजी जीवन के लिए किए प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

वृषभ
समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा।

मिथुन
अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके कॅरियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग ? हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह
सुनते सब की हैं, करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

कन्या
अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किए निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की गई आपकी योजना सफल होगी। आलस उन्नति में बाधक साबित होगा।

तुला
धर्मं के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। संतान के कारण चिंता तथा तनाव में रहेंगे।

वृश्चिक
किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मन:स्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे। कार्यस्थल पर
प्रसन्नता रहेगी।

धनु
आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों द्वारा आपकी निंदा होगी। व्यापार-विस्तार के योग हैं। परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी।

मकर
मित्रों के साथ नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है। घर के मंदिर में वास्तु अनुरूप बदलाव करें, लाभ होगा।

कुम्भ
अपनों का साथ आगे बढऩे में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते हैं। संतान के किए कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

मीन
सामाजिक लोगों से व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

Published on:
18 Nov 2017 09:42 am