26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने दिया इस्तीफा

मीडिया को जारी बयान में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य की समस्या के चलते वे पद संभालने में असमर्थ है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Oct 2018, 8:11 PM IST

 ज्ञानी गुरबचन सिंह

ज्ञानी गुरबचन सिंह

(चंडीगढ,अमृतसर): सिखों की सर्वोच्च पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने गुरूवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने अपने स्वास्थ्य में गिरावट बताया है।

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने अपना इस्तीफा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह लोंगोवाल और कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों को भेजा है। मीडिया को जारी बयान में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य की समस्या के चलते वे पद संभालने में असमर्थ है।

इस्तीफे में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि बढती उम्र के कारण पैदा हुई स्वास्थ्य समस्याएं मुझे लगातार परेशान कर रही है। इस कारण यह आध्यात्मिक और पवित्र पद संभालना मुश्किल हो रहा है। यह बहुत ही जिम्मेदार आध्यात्मिक सेवा है जिसके लिए बेहतर स्वास्थ्य की जरूरत है। इसलिए मैंने शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष और कार्यकारिणी से अनुरोध किया है कि किसी उपयुक्त व्यक्ति को पद की जिम्मेदारी सौपें।

इस्तीफे में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दी गई माफी का जिक्र करते हुए ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि अकाल तख्त जत्थेदार के पद पर उनके कार्यकाल के दौरान दी गई माफी का व्यापक विरोध किया गया था और पांच प्रमुख ग्रंथियों की सहमति से माफी वापस ली गई थी।