
Gurinder Singh Dhillon,Gurinder Singh Dhillon,Gurinder Singh Dhillon
अमृतसर। कोरोनावायरस के चक्कर में पूरे देश में लॉकडाउन है। पंजाब और चंडीगढ़ में कर्फ्यू है। ऐसे में राधास्वामी सत्संग ब्यास ने पूरे देश में सेवा शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डेरा ब्यास के आसपास 15 गांव हैं। यहां 1500 भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। ब्यास (अमृतसर, पंजाब), भोता (हिमाचल प्रदेश), सिकंदपुर (हरियाणा) में अस्पताल हैं। इनमें सभी तरह की चिकित्सा सुविधा है। लॉकडाउन के दौरान आसपास के लोगों को निःशुल्क इलाज होगा। डेरा ब्यास ने पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार को एक-एक करोड़ रुपये दिए हैं।
यह भी पढ़ें
यहां भोजन का व्यवस्था
राधा स्वामी सत्संग ब्यास का मुख्यालय अमृतसर शहर से 45 किलोमीटर दूर है। इसके मुखिया हैं गुरिंदर सिंह ढिल्लन। पूरे विश्व में उनके समर्थक हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की मांग पर तरन तारन में 10 हजार भोजन के पैकेट दिए गए। मजीठा में 31,500 पैकेट भेजे गए। इनके अलावा जालंधर, पठानकोट, बलचौर, खन्ना, लुधियाना, पटियाला, मोगा. फिरोजपुर, मलौट आदि क्षेत्रों में भी भोजन की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें
सतसंग केन्द्र में अस्पताल
हिमाचल प्रदेश के कोहला नदम, जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू व कठुआ, उत्तराखंड में रुद्रपुर, हरियाणा के उत्तराखंड, सिकंदरपुर, पंचकूला और जगाधारी, राजस्थान में सूरतगढ़, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और राजधानी दिल्ली में भी ये सेवाएं सतत रूप से चल रही हैं। जम्मू में नजवाल के निकट सतसंग केन्द्र स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है ताकि वहां 350 मरीजों को रखा जा सके।
Published on:
29 Mar 2020 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअमृतसर
पंजाब
ट्रेंडिंग
