9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के लिए ‘स्त्री सम्मान’ एप होगा नए साल का तोहफा

पंजाब पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्त्री सम्मान नाम का एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिससे महिलाएं एक बटन दबा कर ही पुलिस को बुला सकती हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Srivastav

•

Updated: 30 Dec 2015, 12:42 PM IST

stri samman app

stri samman app

लुधियाना। कुछ दिन पहले पुलिस की तरफ से लांच किया स्त्री सम्मान एप लड़कियों व महिलाओं के लिए नव वर्ष का तोहफा होगा। इस एप के द्वारा लड़कियाँ किसी असुरक्षित हालत में पुलिस और रिश्तेदारों के साथ सीधा संपर्क कर सकेंगी। एप का बटन दबाते ही पुलिस को लोकेशन का पता चल जायेगा और पुलिस लडक़ी को वापस काल करके हालात पूछेगी।

एप के ट्रायल दौरान मिले शानदार परिणामों से उत्साहित डीसीपी नरेंद्र भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान पत्रकारों को इस एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस एप के चल रहे ट्रायल दौरान औसत 4-5 शिकायतें हर रोज रजिस्टर हुई हैं। यह शिकायतें लड़कियों और उनके अभिभावकों की तरफ से पुलिस की कारगुजारी चेक करने के लिए की गई हैं।

इस एप को लड़कियों के स्कूलों कालेजों, वूमन ग्रुपों तक पहुँचाने के लिए आधार समेत स्कूलों कालेजों के प्रमुख और स्टाफ सदस्य भी सिंगल विंडो आए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस एप के साथ जहाँ लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों में कमी आएगी वहाँ पुलिस को भी मामले हल करने में सहायता मिलेगी।

लड़कियों के लिए काम कर रही स्वयं सेवी संस्थाएं भी इस एप के प्रचार के लिए आगे आईं हैं। आधार सहित स्कूलों-कालेजों के स्टाफ सदस्यों ने एप लांच करने के लिए पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एप लड़कियों के लिए ढाल साबित होगा और नये साल का तोहफ़ा होगा। वह इस एप के प्रचार के लिए कैंप और सेमीनार लगाऐंगे व स्कूल कालेजों में लड़कियों के नेताओं को मिल कर अधिक से अधिक लड़कियाँ को एप लोड करने के लिए कहेंगे। आधार ने पुलिस को प्रसंशा पत्र दे कर सम्मानित भी किया।

उन्होंने बताया कि स्त्री सम्मान एप डाउनलोड करके यूजर को रजिस्टर्ड करवाना पड़ेगा। पुलिस यूजर की पड़ताल करके उसे एक पासवर्ड देगी। इस एप में पुलिस और लड़की के तीन रिश्तेदारों के नंबर रजिस्टर्ड किये जाएंगे। किसी भी असुखद हालत में लड़की की तरफ से एप का बटन दबाने और रिपोर्ट अनसेफ मेसेज पुलिस कंट्रोल रूम और रिश्तेदारों को पहुँच जायेगा। पुलिस पलट कर काल करके लड़की की तरफ से किये संदेश के बारे पूछेगी। मुश्किल हालत में पुलिस नजदीक के पुलिस स्टेशन समेत पीसीआर को एप और आए संदेश की लोकेशन पर जल्द पहुँचने का आदेश दिए जाएंगे।