
अमरोहा में यह मामला 11 मार्च को हुआ जब किसान किसी काम से खेत पर गया था। उस दौरान मां अपनी पौने चार साल की बेटी थी। उसकी मां किसी काम से पड़ोस के घर गई तभी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय सुशील घर में घुस आया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी सुशील घटना को अंजाम देकर भाग गया था। इस मामले में किसान की पत्नी ने 13 मार्च 2023 को आरोपी सुशील के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
53 दिन में हुई उम्रकैद की सजा
मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मुकदमे की विवेचना दरोगा सुक्रमपाल राणा ने की। उन्होंने साक्ष्य और सबूत जुटाकर 14 दिन के भीतर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। जिसके बाद न्यायालय ने 29 मार्च को पहली ही सुनवाई पूरी कर मुकदमे को सीधा ट्रायल पर ले लिया। शनिवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की और आरोपी सुशील कुमार को दोषी करार दिया। साथ ही उम्रकैद की सजा सुनाई और 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Published on:
20 May 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
