12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha Crime: अमरोहा में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रा पर एसिड अटैक, पुलिस ने बाप-बेटे को दबोचा

Amroha Crime: यूपी के अमरोहा में किशोरी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने उसे बहाने से घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया। बुरी तरह झुलसी हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
Acid attack on student in Amroha due to old rivalry

Amroha Crime: अमरोहा में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रा पर एसिड अटैक।

Amroha Crime News:अमरोहा में किशोरी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता को इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई ने मामले में पहले दो अज्ञात लोगों पर बहन को अगवा करने के बाद तेजाब डालने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में घटना की वजह पुरानी रंजिश बताते हुए गांव निवासी पिता-पुत्र को नामजद कर दिया। वारदात के 14 घंटे बाद मिली एसिड अटैक की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण के मुताबिक रविवार रात उनकी 14 वर्षीया छोटी बहन टॉयलेट के लिए उठी तो किसी ने दरवाजे पर आवाज लगाई। उसने दरवाजा खोला तो वहां खड़े दो लोग उसे जंगल में ले गए और पिटाई कर तेजाब उड़ेल दिया। किशोरी बुरी तरह झुलस गई। वह किसी तरह घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसे मेरठ के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मामले को पुलिस केस बताकर कहीं और ले जाने का सुझाव दिया। सोमवार दोपहर चार बजे किशोरी को रहरा थाने लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हॉयर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:आजम खान और अब्दुल्ला के बयान दर्ज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब इस दिन होगी सुनवाई

किशोरी के भाई ने थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा कर तेजाब फेंकने की बाबत तहरीर दी। हालांकि, शाम होते-होते तहरीर बदलकर गांव के पिता-पुत्र को आरोपी बना दिया। उसका का कहना है कि 2020 में उसके ताऊ का मर्डर हुआ था जिसके बाद से आरोपी-पिता पुत्र से रंजिश चली आ रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग