
अमरोहा में विनय कुमार शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने रात में ही पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के हलूपुरा गांव का है। यहां किशोरी लाल शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मंडी धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बेटे विनय की शादी छह साल पहले गांव पेलीतगा के नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा के साथ हुई थी।
लॉकडाउन में बंद हो गया था कोचिंग सेंटर
विनय और आंचल शर्मा पर दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी चार साल की है, जबकि छोटा बेटा दो साल का है। विनय कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लॉकडाउन में कोचिंग सेंटर बंद हो गया था। इसके बाद से विनय घर पर ही थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बुधवार की रात विनय ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा और मां सुशीला के साथ चाय पी।
घर पर आए थे ससुर
इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। घटना के समय किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घेर में सोए हुए थे। तभी विनय ने अपनी पत्नी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सुशीला की आंख खुल गई।
बेड पर लहूलूहान मिला पति-पत्नी का शव
वह दौड़कर घेर में पहुंचीं और किशोरी लाल को गोली चलने की बात बताई। थोड़ी देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कमरा अंदर से लॉक था। परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो विनय और उसकी पत्नी आंचल शर्मा लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके पर तमंचा बरामद कर लिया है।
आत्महत्या के कारण का नहीं चला पता
पुलिस के मुताबिक, विनय कुमार शर्मा ने पहले अपनी पत्नी आंचल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है। विनय कुमार शर्मा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Published on:
11 Jan 2024 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
