7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरोहा में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे पर खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; छुरी और डंडे बरामद

Amroha Crime: अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के ग्राम ढयौटी में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
amroha bachhraun land dispute four arrest

अमरोहा में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे पर खूनी संघर्ष..

Land Dispute Amroha: यूपी के अमरोहा जिले के थाना बछरायूं क्षेत्र के ग्राम ढयौटी में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जमीन के हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई।

SP के निर्देश पर चला अभियान

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। थाना बछरायूं पुलिस टीम ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

5 मई को हुआ था जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को ग्राम ढयौटी में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट और जानलेवा हमले में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडों से हमला किया। मामले में थाना बछरायूं में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी थी।

चार आरोपी दबोचे गए, हथियार भी बरामद

पुलिस ने 7 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को बछरायूं-ढयौटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन पंवार निवासी ग्राम ढयौटी, रंजीत निवासी वासीपुर थाना मंडी धनौरा, तारेश कुमार निवासी अफजलपुर उर्फ फरीदपुर तथा बादल निवासी त्रिलोकपुरी नई दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी नितिन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक छुरी और पांच डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो सके।