9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां इंतजार करती रही और बेटा कफन में लौटा: खेल-खेल में मौत के आगोश में समा गया 6 साल का लाडला!

Amroha News: अमरोहा के बिलना गांव में 6 साल के मासूम आतिफ का शव तालाब से बरामद हुआ। बच्चा घर से खेलने निकला था और 22 घंटे की खोजबीन के बाद ही उसकी लाश मिली। परिजनों और गांव में मातम पसरा हुआ है।

2 min read
Google source verification
amroha child dead body found pond search operation

मां इंतजार करती रही और बेटा कफन में लौटा..

Child Dead Amroha: यूपी के अमरोहा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम बिलना में बुधवार से लापता 6 वर्षीय मासूम आतिफ का शव आखिरकार गांव के ही एक गहरे तालाब से बरामद कर लिया गया है। इस खबर के मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

खुशियों के बीच अचानक पसरा सन्नाटा

दरअसल, बुधवार को 6 साल का आतिफ अपनी छोटी सी साइकिल लेकर घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। घर वालों को लगा कि वह रोज की तरह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी आतिफ की कोई आहट नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और बच्चे की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी और साइकिल ने दिया अनहोनी का संकेत

तलाश के दौरान पुलिस ने गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में मासूम आतिफ अपनी साइकिल के साथ तालाब की दिशा में जाता हुआ दिखाई दिया। जब लोग तालाब के पास पहुंचे, तो वहां किनारे पर आतिफ की साइकिल खड़ी मिली। साइकिल को देख परिजनों का कलेजा मुंह को आ गया और किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। तुरंत स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया ताकि तालाब की गहराई में तलाशी ली जा सके।

22 घंटे का कड़ा संघर्ष और दुखद अंत

एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार शाम से ही तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। भारी कीचड़ और गहरे पानी के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 22 घंटे की कड़ी मशक्कत और गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद गुरुवार को आतिफ का बेजान शरीर पानी से बाहर निकाला गया। जैसे ही शव बाहर आया, वहां मौजूद भीड़ की आंखें नम हो गईं और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश

इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्राम प्रधान पति निजामुद्दीन अंसारी समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन ग्रामीण हर पहलू की जांच चाहते हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम का इंतजार

थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"