19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश, 1.10 लाख का माल जब्त: अमरोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

Amroha News: अमरोहा नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
amroha e rickshaw chori girftar 2026

अमरोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

Amroha Crime: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में की गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी गए ई-रिक्शा सहित आरोपियों को पकड़ लिया।

ई-रिक्शा और बैटरियों सहित माल बरामद

पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पीले रंग का ई-रिक्शा (रजि. नं. यूपी23एटी3720) बरामद किया है, जिसमें चार QUANTA कंपनी की बैटरियां भी शामिल हैं। बरामद किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। यह मामला मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समद उर्फ अब्दुल पुत्र जईन निवासी मौहल्ला कुरैशी (आरा मशीन के पास) थाना अमरोहा नगर और उवेश पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला कुरैशी गली नंबर 03 थाना अमरोहा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

जांच के दौरान अभियुक्त समद उर्फ अब्दुल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से मु0अ0सं0 745/2024 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस और मु0अ0सं0 89/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप

अमरोहा नगर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि चोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस टीम आगे भी इसी तरह सक्रिय रहकर अपराध पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाती रहेगी।

पुलिस टीम की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता

इस पूरे मामले में अमरोहा नगर पुलिस टीम की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई अहम रही, जिसके चलते कुछ ही समय में चोरी की घटना का खुलासा हो सका। अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की तत्परता से न केवल मामलों का जल्द खुलासा होता है, बल्कि जनता का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होता है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग