19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाहें जो हो जाए, जाऊंगी तो प्रेमी के साथ ही… अमरोहा पुलिस के सामने विवाहिता का जबरदस्त तमाशा

Amroha News: यूपी के अमरोहा में एक विवाहिता के प्रेमी संग जाने की जिद पर कोतवाली गेट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट, धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

2 min read
Google source verification
amroha married woman lover police drama

अमरोहा पुलिस के सामने विवाहिता का जबरदस्त तमाशा | AI Generated Image

Married woman lover police drama Amroha: अमरोहा जिले के हसनपुर कस्बे में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई और कोतवाली गेट पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की, खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा।

प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार हसनपुर नगर की एक युवती की शादी करीब एक वर्ष पहले सैद नगली कस्बे के युवक से हुई थी। विवाह के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच युवती की नजदीकियां ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बढ़ गईं। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और यह संबंध प्रेम में बदल गया।

करीब दो दिन पहले विवाहिता अपने ससुराल से निकलकर सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे अपने साथ घर ले आए।

फोन कॉल से भड़का मामला

बुधवार रात मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि मायके वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जबरन रोककर रखा गया है। यह सुनते ही प्रेमी अपनी मां और बहन के साथ विवाहिता के मायके पहुंच गया।

कोतवाली गेट पर खींचतान और हंगामा

दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बहस मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख प्रेमी की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हसनपुर कोतवाली ले आई।

कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह के सामने विवाहिता ने साफ कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने अपने पति से तलाक लेने की बात भी दोहराई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया और मायके पक्ष को शांत रहने की हिदायत दी।

लेकिन जैसे ही दोनों पक्ष कोतवाली गेट से बाहर निकले, फिर से खींचतान शुरू हो गई। प्रेमी पक्ष विवाहिता को अपने साथ ले जाने लगा, जबकि मायके वालों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर पुलिसकर्मी दोबारा सक्रिय हुए और किसी तरह मामला शांत कराया।

बालिग होने का हवाला, तलाक की जिद

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता बालिग है और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। वह अपने पति से अलग होने और कानूनी रूप से तलाक लेने की बात कह रही है। फिलहाल, समझाइश के बाद वह मायके वालों के साथ चली गई है।