9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम्हारा भाई मेरी बहन को ले गया, मैं तुम्हें छोड़ रहा हूं’, साले की हरकत पर बीवी को दिया तीन तलाक

लड़के ने अपनी बहन की ननद से घर वालों को बिना बताए निकाह कर लिया। इसके बाद लड़के के जीजा ने उसकी बहन को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
coverpic_1.jpg

अमरोहा के रहने वाले एक दुकानदार ने 7 महीने पहले अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद में की थी। शादी के बाद लड़की का भाई अपनी बहन की ननद से प्यार करने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां बढीं तो उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।


झगड़ा हुआ और कह दिया तलाक तलाक तलाक
बीते हफ्ते महिला का भाई उसकी नन्द को लेकर चला गया और दोनों ने शादी कर ली। इस पर महिला का अपने पति से झगड़ा होने लगा। बहन अपने भाई की तरफदारी करते हुए ननद की गलती निकालने लगी। इस बात पर उसका पति भड़क गया। उसने कहा कि तेरे भाई ने मेरी बहन के साथ ठीक नहीं किया। अब मैं भी तुम्हें छोड़ रहा हूं। ये कहते हुए उसने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया और बीवी को मायके भेज दिया।


पंचायत ने कराया फैसला
मामले में दोनों परिवारों में से किसी ने भी पुलिस में कंप्लेंट नहीं की है। परिवार के लोगों ने मामले में पंचायत की। पंचायत ने दोनों परिवारों में आपसी रजामंदी से फैसला करा दिया है। बताया गया है कि पति पत्नी को साथ रहने के लिए मना लिया गया है।