
Amroha News Today In Hindi
Amroha News Today In Hindi: अमरोहा जिले में कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता संभल क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ करीब दस दिन पहले तय हुआ था। शादी की तारीख तय करने पर चर्चा चल रही थी। दोनों तरफ घर में खुशी का माहौल था।
इसी बीच युवती का सगा जीजा उसके मंगेतर के पास पहुंच गया। कहा कि साली से शादी मत करना है, वह उससे बहुत प्यार करता है। दोनों जल्द कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। ये सुनकर युवक के होश उड़ गए। जिसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया।
जब इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो उन्होंने युवक को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बड़े बहनोई से भी इस संबंध में बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
Published on:
03 Jul 2024 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
