
Leopard In Amroha: वन विभाग को लगातार छका रहा तेंदुआ।
Leopard In Amroha News: अमरोहा जिले में तेंदुआ अब हिंसक होने लगा है। जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुए द्वारा हमला करने के दो मामले होने के बाद वन विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि 6 जगह पर विभाग द्वारा पिंजरे लगाने के बाद भी तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है।
माना जा रहा है कि इसकी वजह यह है कि तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। जिले में हर दिन तेंदुए का आतंक बढ़ रहा है। लोगों का लगातार तेंदुए सामान हो रहा है, तो अब वह हमलावर भी हो गया है। बीते महीने गजरौला के खजूरी के प्राइमरी स्कूल में तेंदुआ पहुंच गया था।
जिसके बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डालने के साथ पिंजरा भी लगा दिया। तेंदुए आसानी से पिंजरे में कैद हो जाए, इसके लिए बकरा भी बांधा था, लेकिन कई दिन बाद भी तेंदुआ उसमें नहीं फंसा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि पिंजरे के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान तो पाए गए, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंसा।
Published on:
14 Oct 2024 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
