11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha News: विदाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर पैसे लुटाने को लेकर बवाल, मची अफरा-तफरी, मामला पहुंच गया थाने

Amroha News: यूपी के अमरोहा में बारात विदाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन की कार पर पैसे बिखेरने की रस्म के दौरान बवाल हो गया। जमकर मारपीट के बीच बारात में शामिल दूल्हे का भाई एवं रहरा सीएचसी का एंबुलेंस चालक घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Chaos in Amroha over looting of money on bride and groom during farewell

Amroha News In Hindi

Amroha News In Hindi: बारात विदाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन की कार पर पैसे बिखेरने की रस्म के दौरान बवाल हो गया। जमकर मारपीट के बीच बारात में शामिल दूल्हे का भाई एवं रहरा सीएचसी का एंबुलेंस चालक घायल हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बाद में मामले को लेकर गांव में काफी देर तक पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी युवती की बारात रविवार शाम रहरा थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी से आई थी। देर रात दुल्हन की विदाई हो रही थी। दूल्हा-दुल्हन को लेकर कार जैसे ही आगे बढ़ी कि दूल्हे के रिश्तेदारों ने रस्म के मुताबिक पैसे फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच दूल्हे के साडू ने पैसों की बजाए नोट फेंकने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:यूपी में 16, 17, 18 और 19 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना

इस बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दूल्हे का भाई सुरेश घायल हो गया। सुरेश रहरा सीएचसी में एंबुलेंस चालक है। मौके पर अफरातफरी मच गई। मामला निपटाने के लिए गांव में पंचायत बैठ गई। काफी देर तक चली पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला तो कई बारातियों के साथ कोतवाली पहुंचे सुरेश ने पुलिस को तहरीर दे दी। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे जांच व कार्रवाई की जाएगी।