4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटा भाई करना चाहता था 9वीं की छात्रा से रेप, बड़े भाई ने डांट कर भगाया…इसके बाद खुद मिटाई हवस

Crime News: छोटा भाई 9वीं की छात्रा से रेप करना चाहता था। बड़े भाई ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद उसने खुद बच्ची के साथ रेप किया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up

representative picture (patrika)

Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। यहां पढ़ने के लिए निकली कक्षा 9 की छात्रा को पड़ोसी गांव के एक युवक जबरन खींच कर खेत में ले गया। शोर सुनकर युवक का बड़ा भाई जैकी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद जैकी ने डांटकर छोटे भाई गौतम को वहां से जाने को कहा। इसके बाद जैकी ने किशोरी को विश्वास में लेकर उसे रोक लिया और बाद में धमकाते हुए उसे मुरादाबाद के एक मकान में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

Crime News In Hindi: आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

बदहवास छात्रा रविवार की सुबह घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। 2 संप्रदायों का मामला होने से मामले में तनाव ज्यादा फैल गया। जिसके बाद पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ पीड़ित की शिकायत पर थाने में FIR दर्ज की गई। आरोपी दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है।

Amroha Crime News in Hindi: अमरोहा में किसान की बेटी के साथ दुष्कर्म

दरअसल, एक किसान की 14 साल की बेटी शनिवार को घर से पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह बदहवास छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को कहा कि घर आते समय गवाजिदपुर का गौतम जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गया। थोड़ी देर बाद गौतम का भाई जैकी आया और उसने गौतम को वहां से जाने को कहा। इसके बाद शाम तक जैकी ने उसे जबरन गन्ने के खेत में रखा और फिर मुरादाबाद में पाकबड़ा स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसने रेप किया।

UP News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

किशोरी के साथ हुई घटना और मामला 2 संप्रदाय के बीच का होने से इलाके के लोगों में आक्रोष फैल गया। इलाके के तमाम लोग रविवार देर रात कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गौतम और जैकी के खिलाफ FIR दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह का मामले को लेकर कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।